महिला दिवस, होली मिलन का आयोजन
महिला दिवस, होली मिलन का आयोजन
'उज्ज्वल भारत संस्था' मुंबई द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन के अवसर पर गोरेगांव में काव्य- गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जवाहरलाल निर्झर ने की। गोष्ठी का आरंभ कुसुम तिवारी के मधुर सरस्वती वंदना से हुआ। किरण मिश्रा ने संचालन का कार्य बखूबी निभाया।
उपस्थित कवियों में कुसुम तिवारी,किरण मिश्रा, डॉ.भारती मिश्रा, डॉ.रोशनी किरण, डॉ. जितेंद्र पांडेय,प्रतिभा मिश्रा, नीतू पांडे क्रांति, वर्षा गर्ग,
अजय बनारसी,संगीता दुबे, अंजू वाघमारे, संगीता शुक्ला, किरण झा, नियति शुक्ला, संतोष दुबे आदि ने अपनी कविताओं से सबको सम्मोहित कर लिया। कार्यक्रम की केंद्रबिंदु रहीं।डॉ. भारती श्रीवास्तव को उनके शोधकार्य के लिए 'नारी शक्ति सम्मान' से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समाजसेवी देवेंद्र तिवारी ने इस शानदार कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि समय-समय पर इस तरह के पारिवारिक, सामाजिक, साहित्यिक कार्यक्रम होने चाहिए जिससे सामाजिक समरसता, सरसता बनी रहे। आज का व्यक्ति आत्मकेंद्रित हो गया है । अब उसके पास दूसरों के लिए समय ही नहीं है। इस तरह के आयोजन हमें एक- दूसरे से जोड़ते हैं। सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाते हुए डॉ .श्री भगवान पांडे ने कहा कि अब एक कार्यक्रम ऐसा भी हो कि लोग अपने-अपने घरों से विशेष पकवान बनाकर लाएं और सब मिल बांटकर खाएं। सबने कहा कि यह भी बहुत शानदार आयोजन होगा।
संस्था के संस्थापक अजय बनारसी तथा आयोजक संगीता दुबे ने गोष्ठी में उपस्थित सभी कवियों व श्रोताओं को पुष्पगुच्छ व मेडल देकर सम्मानित किया। संगीता दुबे ने उपस्थित कवियों व श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
Comments
Post a Comment