मनोज शांडिल्य ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया होली का त्यौहार

मनोज शांडिल्य ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया होली का त्यौहार 
वसई। यूथ आइकॉन्स फाउंडेशन के संस्थापक मनोज शांडिल्य ने अपनी पूरी टीम के साथ वसई पश्चिम स्थित जीवन सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट, भुईगांव वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस बारे में हमारे संवाददाता से बात करते हुए श्री शांडिल्य ने बताया कि आज होली के पावन अवसर पर हमें वृद्धाश्रम जाने और वहाँ के वरिष्ठजनों के साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला। रंगों के इस खूबसूरत त्योहार को उनके साथ मनाना हमारे लिए सचमुच एक भावुक और ज्यादा यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह नाश्ता और हल्के स्नैक्स लेकर हम आश्रम पहुँचे l वहाँ बुज़ुर्गों के चेहरे की मुस्कान ने दिल को छू लिया। रंगों से ज्यादा खूबसूरत था वो प्यार, अपनापन और आशीर्वाद जो हमें मिला l उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियाँ बाँटने और दिलों को जोड़ने का त्योहार है। बुज़ुर्गों का आशीर्वाद ही इस उत्सव की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने बुज़ुर्गों को समय दें, उनका सम्मान करें और हर खुशी में उन्हें शामिल करें। उनके साथ मनाई गई यह होली हमेशा याद रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न