प्राथमिक विद्यालयों के 5000 बच्चों को निशुल्क शिक्षण व खेलकूद सामग्री वितरण

प्राथमिक विद्यालयों के 5000 बच्चों को निशुल्क शिक्षण व खेलकूद सामग्री वितरण 
जौनपुर। जनपद के युवा समाजसेवी सतीश जयकृष्ण तिवारी द्वारा 7 मार्च को सुबह 10 बजे से कंपोजिट विद्यालय, शाहपुरशानी के प्रांगण में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 25 विद्यालयों के करीब 5000 बच्चों को निशुल्क शिक्षण व खेलकूद सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अभिनेता मनोज तिवारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रमेश चंद्र मिश्र, सम्मानित अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वागतकर्ता के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सतीश तिवारी द्वारा पिछले 3 वर्षों से निस्वार्थ भाव से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ विजय शंकर तिवारी करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न