राजधानी महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के वार्षिक प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल मेला 2026 का आयोजन

राजधानी महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के वार्षिक प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल मेला 2026 का आयोजन 
राजधानी महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के वार्षिक प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल मेला 2026 का आयोजनन किया गया।  यह बहुप्रतीक्षित वार्षिक प्लेसमेंट  और इंटर्नशिप
मेला छात्रों को उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रमके मुख्य अतिथि प्रो. अमित कुमार सिंह, चेयरमैन, गर्वार्निंग बॉडी, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं इसमें विशिष्ट अतिथि प्रो.अंजन कुमार सिंह, जॉइंट डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा राजधानी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दर्शन पांडेय मौजूद रहे।  कार्यक्रम में अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप मेल के संयोजक प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने संकाय सदस्यों के साथ मिलकर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।अपने संबोधन में प्रो.संजीव कुमार शर्मा ने प्लेसमेंट सेल की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बतायाकि अवसर 7.0 में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने 50 से अधिक प्रोफाइल्स में इंटर्नशिप तथा पूर्णकालिक नियुक्तियों के अवसर प्रदान किए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष Book My Acre कंपनी द्वारा 12 लाख रुपये वार्षिक का सर्वोच्च पैकेज प्रदान किया गया, जो कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त, WIW ने दो छात्रों का चयन 8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज परकिया तथा इस SAR 7.0 VELCOMES VSAR 7 सत्र में कुल 30 छात्रों की प्रेसमेंट प्रास हुआ। आगे उन्होंने यह भी बताया कि यह स्वर्णिम अवसर डेल्ही  के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए निःशुल्क उपलब्ध था।  जो छात्र सशक्तिकरण के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता की दर्शाता है।
Ease MyTrip, CSA Advisors, Zomato, Decathlon, Tech Mahindra
a Bajaj Capital जैसी प्रमुख कंपनियोंने छात्रों को विविध करियर अवसर प्रदान किए।
प्राचार्य प्रो. दर्शन पांडेय ने पिछले कई वर्षों में प्रेसमेंट सेल कीउमेखनीय प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्रों और कॉर्पोरेट जगत के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की तथा प्रो. संजीव
कुमार शर्मा के नेतृत्व को सहा जिनोंने छात्रों को व्यावसायिक सफलता और उद्योग अनुभव की दिशा में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के अतिरिक्त, मेला पूरे वर्ष निःशुल्क सैमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करता है,जो कौशल विकास,करियर मार्गदर्शन और निर्माण पर केंद्रित होते हैं, जिससे छात्र सफलतापूर्वक रोजगार प्राप्त करने के लिए तैयार हो सके। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो.अंजन कुमार सिंह ने इस पहल पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि राजधानी कॉलेज अग्रणी कपनियों से छात्रों को जोड़ने वाला एक सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने अवसर 7.0 को छात्रों के करियर के विकास के लिए एक परिवर्तनकारी अवसर बताया। मुख्य अतिथि प्रो. अमित कुमार सिंह ने तत्परता और समग्र विकास के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों को भर्तीकर्ताओं से सीधे संवाद करने और उद्योग जगत का वास्तविक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने छात्रों को नई चुनौतियों को स्वीकार करने और बेहतर अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, भर्तीकर्ताओं से संवाद किया,नौकरी की भूमिकाओं को समझा और साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए। भारी सहभागिता ने अवसर 7.0 की भव्य सफलता को पुनः सिद्ध किया और युवा पेशेवरों को सशक्त बनाने तथा उनके उचल भविष्य के निर्माण के प्रति राजधानी कॉलेज की प्रतिबद्धता को दोहराया। समापन में, अवसर 7.0 नेएक बार फिर यह प्रमाणित किया कि राजधानी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के  छात्रों को सार्थक करियर अवसर प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह आयोजन शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत सेतु स्थापित करते हुए युवाओं के उछल और सफल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। प्राचार्य प्रो. दर्शन पांडेय ने प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप मेले के सफल एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए प्रो संजीव कुमार शर्मा तथा उनकी समर्पित टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके दूरदर्शी नेतृत्व सुव्यवस्थित योजना और निरंतर प्रति की सराहना करते हुए कहा कि उनके सामूहिक प्रयासों ने कॉलेज के प्रेसमेंट परिदृश्य की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और छात्रों के लिए सार्थक कैरियर का अवसर सुनिश्चित किए।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न