पत्रकार विकास संघ का 18वां लिट्टी चोखा स्नेह मिलन समारोह संपन्न।

पत्रकार विकास संघ का 18वां लिट्टी चोखा स्नेह मिलन समारोह संपन्न। 
पत्रकार विकास संघ द्वारा आयोजित लिट्टी स्नेह मिलन समारोह का 18वां वर्ष बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मा महेश ग्राउंड, बांगुर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्मार्ट बाजार के पीछे, मालाड (पश्चिम) में किया गया।

संघ के प्रमुख सलाहकार सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष आनंद मिश्र एवं महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी अनेक हस्तियों ने सहभागिता की। प्रमुख सलाहकारों में प्रेम शुक्ल, अमरजीत मिश्र, अभय मिश्र एवं शैलेंद्र श्रीवास्तव शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा और सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर सुनील सिंह की माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा श्री गणेश की प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोकगायक सोनू सिंह सुरीला एवं लोकगायिका रीना अग्रवाल ने सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विशिष्ट अतिथियों में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, विधायक विद्या ठाकूर, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, नगरसेवक शिवकुमार झा, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, कांग्रेस नेता एड. अवनीश सिंह, पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकूर, भोजपुरी अभिनेता जय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल और सधे हुए अंदाज़ में संचालन अमर त्रिपाठी एवं शैलेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने लिट्टी-चोखा एवं निमोनी का पारंपरिक स्वाद लेकर आयोजन की सराहना की। यह स्नेह मिलन समारोह पत्रकारों के आपसी संवाद, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला एक यादगार आयोजन साबित हुआ।

भानु प्रकाश मिश्र, समीउल्लाह खान, अरविंद सिंह, शिरीष उपाध्याय, आलम पठान, मुरारी सिंह, प्रदीप धीवार, इकबाल ममदानी, गौरी टेंबकर, रंजीत सिंह श्रीनेत, विशाल सिंह , विक्रम जादव, अर्जुन कांबळे, धर्मेंद्र पांडेय, राजेश उपाध्याय, वसीम हैदर, संदीप आशर, सईद अहमद खान, मनिष पाठक, संतोष पांडेय, राजीव सिंह, अभिषेक पांडेय, चेतन महोबिया, सचिन शर्मा, अब्दुल चौधरी के अलावा तुफैल खान, वसंत रसीवासिया, रविन्द्र द्विवेदी, रजनीकांत उपाध्याय, जगजीत सिंह, सय्यद इरफान, प्रशांत मिश्र, सीजू पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, देवांश मिश्रा, निशांत सिंह, युवराज सिंह, राकेश द्विवेदी, सुनील तिवारी, सगीर सलमानी, शिवलाल यादव, दुर्गा यादव आदि सहयोगी थे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न