निर्झरिणी द्वारा होली हुड़दंग कार्यक्रम संग 147वीं मासिक काव्य गोष्ठी एवं फागोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

निर्झरिणी द्वारा होली हुड़दंग कार्यक्रम संग 147वीं मासिक काव्य गोष्ठी एवं फागोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
पालघर, 02 मार्च 2026, सोमवार, जिले की औधोगिक नगरी बोईसर में राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन नोइंग सिटीजन्स नीड़ क्लब (केसीएन क्लब) की साहित्यिक उपशाखा  निर्झरिणी की फ़ागुन माह की पूर्णिमा होलिका दहन की शाम को जमी महफ़िल में होली हुड़दंग व 147वीं मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के.सी.एन. हाऊस, 3 जयश्री अपार्टमेंट, नवापुर रोड, बोईसर पालघर में आयोजित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व के.सी.एन. क्लब संस्थापिका ममतामयी माता मीरा देवी की फोटो पर पुष्पहार अर्पित कर हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट शोभनाथ शिवशंकर त्रिपाठी व वरिष्ठ समाजसेवी अमरेंद्र शुक्ला बतौर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन केसीएन क्लब निर्झरिणी के पालघर जिलाध्यक्ष नवरत्न मिश्र अर्पित ने किया, कार्यक्रम में कविता सहित फिल्मी होली गीत अवध व मिथिला की फ़ाग गीतों ने ढोल नगाड़ों के धुन पर सभी का मन मोह लिया जलेबी समोसा भजिया ठंडई ने सभी को मदमस्त कर नाचने पर मजबूर कर दिया। नाचते झूमते केसीएन क्लब पदाधिकारियों ने होली को प्यार व एकात्मकता का पर्व बताया। कार्यक्रम  में  निर्झरिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि कुमार कलहंसः, निर्झरिणी मण्डल अध्यक्ष कवि बसन्त चौहान, मधुबनी मण्डल अध्यक्ष बैजनाथ महतो , कोंकड मण्डल कार्यकारिणी सदस्य गुलाब चौहान, केसीएन क्लब पालघर जिलाध्यक्ष जेपी जायसवाल अरविंद दुबे, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी पंडित चन्दन झा कौटिल्य व खेलकूद शाखा में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज यादव, संतोष कुमार, अभिनीत कुमार आदि ने अपने वक्तव्य रखे व कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम के अंत मे क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नँदन मिश्र त्यागी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न