मीरापुर केवल गांव में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित

मीरापुर केवल गांव में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित मीरापुर केवल गांव में हनुमानजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास सम्पन्न हुआ । मुंबई के भवन निर्माता राम सेवक पाण्डेय के करकमलों से मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर धर्मचंद उपाध्याय, छोट लाल उपाध्याय, कृष्ण चंद्र उपाध्याय, विश्वहिंदू परिषद मछली शहर प्रखंड प्रमुख अखिलेश पाण्डेय, लालमणि पाण्डेय शैलेंद्र उपाध्याय, भाजपा प्रमुख लवकुश सिंह, संतोष गुप्ता शिवकुमार पांडे समेत  बड़ी संख्या गणमान्य लोग उपस्थित रहे । पूरा वातावरण बजरंगबली की जय जयकार से गूंज उठा। अंत में भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने वरिष्ठ समाजसेवी रामजी उपाध्याय के साथ हनुमान जी का दर्शन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न