राजभर समाज ने धूमधाम से मनाया महाराजा सुहेलदेव जयंती
राजभर समाज ने धूमधाम से मनाया महाराजा सुहेलदेव जयंती
वसई। राजभर समाज सेवा संघ (महाराष्ट्र) द्वारा श्रावस्ती भर सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी की १०१७ वीं जयंती नायगांव में बड़े धूमधाम से मनाई गई। समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जयंती समारोह के इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझता हूं कि महाराष्ट्र की इस धरती पर राजभर समाज सेवा संघ (महा.) द्वारा आयोजित इस भव्य महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती पर प्रमुख अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने सुहेलदेव जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी सुहेलदेव देव जी का वंशज होने के नाते हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उनके द्वारा बताए गए रास्तों का अनुसरण करके एकजुटता का परिचय दें और आपस में भाईचारा का माहौल स्थापित करके सुहेलदेव जी के आदर्शों, शौर्य व शूर विरता की गाथा को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करें। संघ के संस्थापक अध्यक्ष लालमनी राजभर ने कहा कि मुंबई में राजभर समाज विगत कई पिंडियों से रह रहा है मगर समाज को महाराष्ट्र में किसी भी प्रकार के आरक्षण का लाभ या सहुलियत नहीं मिलता है हमसे १९५० के समय का पुरावा मांगा जाता है जो कि लगभग नामुमकिन है इसके लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है व महाराष्ट्र सरकार से समन्वय बनाकर संवाद स्थापित कर इस समस्या हल निकाला जा सकता है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामदुलारे राजभर ने कहा कि हम सभी राजभर समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा तभी हम किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान ढूंढ पाएंगे। संघ के महामंत्री रमाकांत राजभर ने समारोह में आए हुए सभी अतिथियों व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष तारकेश्वर राय ने कहा कि उम्र व अस्वस्थता की वजह से अब हम आगे की जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएंगे आप सभी संभाले , संस्था के कोषाध्यक्ष रमेश राजभर के मार्गदर्शन में अतिथियों का सत्कार किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीतु भारद्वाज ने किया समारोह में पप्पू राजभर ने अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यवसाई बलिराम राजभर , पन्नालाल राजभर, राघवेन्द्र राजभर , हीरा भारद्वाज , महेंद्र राजभर,रमेश राजभर, फिल्म निर्माता विरेंद्र प्रताप राजभर गीतकार विलास राजभर कवि नंदलाल राजभर, धर्मा देवी राजभर व संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजनाथ राय , ओमप्रकाश राजभर (छेदी) बालकिशन राजभर, अशोक राजभर, राजेश राजभर, रामभुवन राजभर , चंदू राजभर भुल्लन राजभर, रामप्रताप राजभर, रामबदन राजभर, हरिश्चंद्र राजभर व भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment