*राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की ऐतिहासिक बैठक संपन्न*
*राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की ऐतिहासिक बैठक संपन्न*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
*पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भरा गया नया जोश तालिब सिद्दीकी बने प्रयागराज मंडल अध्यक्ष*
कौशाम्बी। जनपद के मोहब्बतपुर पैशा स्थित कार्यालय में आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत करना रहा। इस दौरान आयोग की मजबूती और विस्तार को लेकर गंभीर व सकारात्मक मंथन किया गया।
बैठक में संगठन विस्तार के तहत सर्वसम्मति से नए सदस्यों की नियुक्ति की गई, जिनमें
नसीम खान (सदस्य)विष्णु कुमार (सदस्य)
हीरा लाल (सदस्य)को आयोग की जिम्मेदारियों से जोड़ा गया। सभी नवनियुक्त सदस्यों का संगठन में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
तालिब सिद्दीकी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आयोग में खुशी की लहर
इस बैठक का सबसे बड़ा और गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब आयोग ने तालिब सिद्दीकी को उनकी कार्यकुशलता, निडर पत्रकारिता और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रयागराज मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।
इस ऐलान के साथ ही पूरे कार्यालय में तालियों और नारों की गूंज सुनाई दी। उपस्थित पत्रकार साथियों ने फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर तालिब सिद्दीकी का भव्य स्वागत किया।
मनोनीत होने के बाद तालिब सिद्दीकी ने भावुक हुए लेकिन दृढ़ शब्दों में कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
आयोग ने जो भरोसा मुझ पर जताया है। उस पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगा।
पत्रकार एकजुट, संगन और मजबूत बैठक में अरबाज हसन, विष्णु कुमार, सचिन कुमार, हीरा लाल, मो. नसीम खान, दीपक कुमार और तालिब सिद्दीकी सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और हर पत्रकार की आवाज़ बनने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग अब सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान की मजबूत ढाल बन चुका है।
नई जिम्मेदारियों, नई ऊर्जा और नए नेतृत्व के साथ आयोग आगे बढ़ रहा है।
एकजुट पत्रकार सुरक्षित पत्रकार
जय पत्रकार | जय संगठन | जय सत्य की लड़ाई
Comments
Post a Comment