ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए संजय शाह

ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए संजय शाह 
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन द्वारा
क्राइम प्रिवेंशन कमेटी के सहयोग से अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हाॅल में इस वर्ष के ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड और भारत भूषण अवॉर्ड - 2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्याम भाऊ शिंदे, फिल्म अभिनेता नफे खान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह, राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध मराठी-हिंदी फिल्म निर्माता गणपत कोठारी (चेयरमैन, कोठारी फैब्रिक्स), भाजपा नगरसेविका सुधा सिंह, कांग्रेस नगरसेविका मेहर मोहसिन हैदर, श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई की महिला उपाध्यक्ष अल्पाबेन शाह, राकांपा (अजित पवार गुट) की युवा इकाई के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव साजिद पटेल, भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता फिल्म अभिनेता नफे खान, मॉडल व अभिनेत्री दीप्ति तिवारी, बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक अंजन गोस्वामी और अनीता गोस्वामी, बॉलीवुड अभिनेत्री अन्नू कश्यप, वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एएफ 
के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दादा दगडू सकपाल, सुलेमान शेख समेत तमाम दिग्गज उपस्थित रहे। समारोह में 650 से अधिक जैन पाठशालाओं का संचालन कर 75 हजार से अधिक बच्चों में राष्ट्रभक्ति, शिक्षा तथा संस्कार की भावना प्रवाहित करने वाले श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल लाल शाह, संघ की महिला उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह, वैश्विक मैग्जीन 'लंदन हेराल्ड' के उप संपादक तथा भारत प्रमुख राजेश उपाध्याय को इस वर्ष के 'ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड' तथा कारोबार के साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, गौ-सेवा के साथ ही सभी क्षेत्रों में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान के लिए सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं राजस्थान सरकार के अधिकृत संगठन राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष गणपत कोठारी को 'भारत भूषण अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तमाम हस्तियों को भारत भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भाजपा नगरसेविका सुधा सिंह ने संस्था द्वारा विश्व के तमाम देशों में वंचितों की मदद, मानवाधिकार के संरक्षण के साथ ही किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए कार्यों के लिए संस्था द्वारा 'भारत भूषण अवॉर्ड' से सम्मानित किए जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरस्कार जीवन में और भी बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं, और मैं इस कसौटी पर खरी उतरने के लिए आजीवन प्रतिबद्ध हूं। आयोजन को सफल बनाने में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ अविनाश साकुंडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अफसर कुरैशी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राजेश उपाध्याय, मुंबई अध्यक्ष जोहा अफसर कुरैशी, अर्जुन चव्हाण, परविंद संधू समेत समूची टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन गणेश मोदवे तथा आभार संस्थापक अध्यक्ष डाॅ अविनाश साकुंडे ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न