पूर्व महापौर स्मृति शेष आर.आर.सिंह की पुण्यतिथि पर मुफ्त मेगा आरोग्य, शस्त्रक्रिया एवं रक्तदान शिविर संपन्न
पूर्व महापौर स्मृति शेष आर.आर.सिंह की पुण्यतिथि पर मुफ्त मेगा आरोग्य, शस्त्रक्रिया एवं रक्तदान शिविर संपन्न।
मुंबई :आर.आर.एजुकेशनल ट्रस्ट मुलुंड सिटीजन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं म्हाडा कॉलोनी सोसायटीज एसोसिएशन द्वारा मुंबई के पूर्व महापौर स्मृति शेष आर. आर. सिंह की पुण्यतिथि पर आरोग्य चिकित्सा शिविर मुफ्त मेगा आरोग्य चेकअप एवं मुफ्त शस्त्र क्रिया शिविर का आयोजन वेदांत सेंट्रल हॉस्पिटल, घाटकोपर के सहयोग से आर आर सभागृह, आर. आर. एजुकेशनल ट्रस्ट मार्ग, म्हाडा,मुलुंड (पूर्व ) पर किया गया l इस शिविर का उद्घाटन स्थानीय नगरसेविका अनीता नंदकुमार वैती एवं पूर्व नगरसेवक नंदकुमार वैती , डॉ. आर. आर. सिंह ,प्रसन्ना तारे, मोहनलाल राज द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं स्व. आर. आर. सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला, पुष्प पंखुड़ियाँ अर्पित कर किया गया lइस अवसर पर सम्मानित अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह,नगरसेवक प्रभाकर शिंदे, भाजपा नेता अनीश बालकृष्ण जोशी, जिलाध्यक्ष केतन शाह उपस्थित रहें एवं स्मृति शेष आर .आर .सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दिया ।शिविर में वेदांत हॉस्पिटल घाटकोपर के डॉक्टर्स की टीम द्वारा 495 मरीजों का ब्लड टेस्ट, बी. पी., ह्रदय रोग,अस्थमा, नेत्र जाँच, दंत चिकित्सा जाँच कर औषधियां वितरित की गई l शिविर में जाँच कर शरीर के किसी भी अंग में हुये रोग का मुफ्त ऑपरेशन (शस्त्र क्रिया ) वेदांत सेंट्रल हॉस्पिटल, घाटकोपर पर किया जायेगा l
रक्तदान शिविर दीपक फाउंडेशन के अन्वीक्षा ब्लड बँक सेंटर के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया l
आयोजक डॉ आर .आर .सिंह, मोहनलाल राज, जगदीश सिंह, शिक्षाविद् महेंद्र सिंह द्वारा सभी अतिथियों का शाल पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया l
इस अवसर पर राजेश इंगले,डॉ. सचिन महानंद सिंह,समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, मैथ्यु चेरियन,राकेश राघवन, अरविन्द यादव, राजेंद्र उटवाल, रइस खान, संतोष सोनावणे, राजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें l
आयोजन को सफल बनाने में वेदांत हॉस्पिटल की जन संपर्क अधिकारी श्रीमती माधुरी बेलोसे,समाजसेवी रामचंद्र सिंह, राजीव सिंह,पूर्णमासी सिंह, मनीष ठक्कर, विपुल गोगरी,भगवान किशोर तिवारी, बिपिन जोशी, चंद्रभान सिंह, निक्सन, आर. आर. सिंह विद्यालय एवं कॉलेज के सभी शिक्षकों, स्टॉफ का भरपूर सहयोग मिला l
Comments
Post a Comment