बाबा करशूलनाथ धाम के विकास कार्यों का विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया लोकार्पण
बाबा करशूलनाथ धाम के विकास कार्यों का विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया लोकार्पण
जौनपुर। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आज बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाबा करशूलनाथ धाम करछुली, कंधीकला का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण किया।करशूलनाथ धाम का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य कुल लागत 02 करोड़ 33 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को किया गया है।
पर्यटन विकास के अंतर्गत पक्के घाट, सीढ़ी, शौचालय निर्माण, सोलर लाइट स्थापना, कुर्सी स्थापना का कार्य किया गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आशु, मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, महंत रिंकू महराज, ग्राम प्रधान राहुल मिश्र, अवधेश उपाध्याय, अरुण सिंह, उमा प्रताप सिंह, अजय सरोज, पीयूष सिंह, फौजदार सिंह, अखिलेश सिंह, जगदीश सिंह, जय सिंह, सुशील सिंह, राकेश नाविक, मौनी महराज, राजेश उपाध्याय, आलोक मिश्र, अमरनाथ यादव, श्रीमती पुष्पा निषाद, बब्बू सिंह, पप्पू सिंह, शिव मौर्य, मनोज मौर्य, अरविंद गौतम आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment