बाबू सोमनाथ मेमोरियल ट्रस्ट दिल्ली इकाई द्वारा बसंत उत्सव पर विशेष काव्यगोष्ठी
बाबू सोमनाथ मेमोरियल ट्रस्ट दिल्ली इकाई द्वारा बसंत उत्सव पर विशेष काव्यगोष्ठी
बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट दिल्ली इकाई द्वारा 7.2.2026 को बसंत उत्सव के उपलक्ष में ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्षता पटल की संस्थापिका आदरणीया सत्यभामा सिंह जी द्वारा की गई। संचालन आशा दिनकर आप दिल्ली द्वारा किया गया उनके श्रेष्ठ संचालन ने काव्य गोष्टी को एक नई ऊंचाई तक ले जाने में सफल रही। साथ ही काव्य गोष्ठी का प्रारंभ डॉ गीता विश्वकर्मा नेह द्वारा वाणी वंदना के साथ किया गया। मंच पर उपस्थित सभी रचनाकारों ने श्रेष्ठ व हृदयग्रही प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अवधेश कुमार श्रीवास्तव उन्नाव, ओज कवि मनोज मंजुल कासगंज, रेखा पांडे उन्नाव, प्रेम टंडन जी दिल्ली, अरविंद अनोखी उन्नाव, जागृति सिंह अजय मुंबई से उपस्थित रही। सभी रचनाकारों ने गीत, गजल व दोहे प्रस्तुत कर पटल को बसंत में बना दिया। इसके लिए दिल्ली के के अध्यक्ष डॉमधु स्वामी गाजियाबाद में सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया तथा इस शानदार आयोजन के लिए सभी रचनाकारों का दिल से शुक्रिया अदा किया। अंत में पटल के संस्थापक आदरणीय शिवकुमार सिंह जी ने रचनाएं सुना कर सभी का मार्गदर्शन किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। तथा आगे भविष्य में निरंतर साहित्य साधना के लिए सभी को प्रेरित किया इसके लिए दिल्ली इकाई की अध्यक्ष डॉ मधु स्वामी ने दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment