संस्कार शिक्षा के अंतर्गत अंचल सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन
संस्कार शिक्षा के अंतर्गत अंचल सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतापगढ़। एकल अभियान के संस्कार शिक्षा के अंतर्गत अंचल सत्संग प्रतियोगिता संच आसपुर देवसरा में रामगंज मानपुरी पापड़ फैक्ट्री पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 10 ब्लाक के सत्संग मंडली कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। संच पट्टी की सत्संग मंडली विजयी रही। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विजयी टीम को एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा गीता पुस्तक और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजू सिंह ने किया। मौके पर संभाग अभियान प्रमुख विष्णु पति जी ,प्रहलाद जी, धारमेंद जी, रिंकी रायबहादुर ,संचालन कर्ता कुलदीप तिवारी, रविसेनसिह, विनय सिंह के अलावा कंचन, रजनी, शोभा, अनुसूइया समेत सैकड़ों बहनें उपस्थित रहीं।
Comments
Post a Comment