स्वानंद बाबा आश्रम में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन

स्वानंद बाबा आश्रम में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन
ठाणे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आश्रम के ट्रस्टी एवं बाबा के प्रमुख शिष्य प्रेम शुक्ल द्वारा सपरिवार विधिवत पूजन, दुग्धाभिषेक एवं हवन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर अभय मिश्र द्वारा संपादित प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
समारोह में प्रमुख रूप से पं. दुर्गाप्रसाद पाठक, शांति शुक्ला, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, पंकज मिश्रा, डॉ. दीप नारायण शुक्ला, गजेंद्र भंडारी, पुष्पराज मिश्रा, राजकिशोर तिवारी, बलवीर नेगी, सरबजीत सिंह, जगत गौतम, विपेंद्र पाठक, धर्मेन्द्र पांडेय, संजय सिंह, अनिल मिश्र, शिवसागर मिश्र सहित अनेक श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में भक्ति, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे महाशिवरात्रि की पावनता और भी अधिक प्रभावशाली बन गई।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न