मीरा भायंदर के नो हॉकर्स जोन में अवैध वसूली को लेकर रवि व्यास ने दी चेतावनी

मीरा भायंदर के नो हॉकर्स जोन में अवैध वसूली को लेकर रवि व्यास ने दी चेतावनी
भायंदर। मीरा भायंदर शहर में नो-हॉकर ज़ोन घोषित क्षेत्रों में अवैध रूप से फेरीवालों से शुल्क वसूली तथा अवैध बैठकों को संरक्षण दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संदर्भ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगरसेवक एड रवि व्यास ने मनपा आयुक्त को एक शिकायत पत्र लिखा पत्र में कहा गया है कि महानगरपालिका द्वारा घोषित नो-हॉकर ज़ोन में भी ठेकेदार एवं उसके प्रतिनिधियों द्वारा फेरीवालों से अवैध शुल्क वसूला जा रहा है तथा उन्हें अनधिकृत रूप से बैठने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों को यातायात बाधा, अतिक्रमण, असुविधा तथा कानून व्यवस्था संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह कृत्य ‘स्ट्रीट वेंडर्स (Protection of Livelihood and Regulation of Street Vending) Act, 2014’ तथा महानगरपालिका के नियमों का उल्लंघन है। नो-हॉकर ज़ोन में किसी भी प्रकार की वसूली अथवा व्यवसाय की अनुमति देना पूरी तरह अवैध है। यदि प्रशासन द्वारा घोषित क्षेत्र में ही नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। एड रवि व्यास ने प्रशासन से निम्न मांगें की हैं: 1. संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध तत्काल जांच के आदेश दिए जाएं। 2. जांच पूर्ण होने तक नो-हॉकर ज़ोन में किसी भी प्रकार की शुल्क वसूली तत्काल रोकी जाए। 3. संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए।
4. अवैध रूप से बैठाए गए फेरीवालों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। 5. अधिकृत एवं नो-हॉकर ज़ोन की सूची सार्वजनिक की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस विषय में शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो जनहित में उच्च अधिकारियों एवं सक्षम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। मिरा-भाईंदर के नागरिकों के हितों की रक्षा हेतु प्रशासन से पारदर्शी एवं सख्त कदम उठाने की अपेक्षा की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न