डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित

डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के हिन्दी विभाग में प्राध्यापक डॉ.महेन्द्र कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में पी-एच.डी.  उपाधि प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र डॉ०शिवम सिंह ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में सफलता अर्जित की।
ज्ञात हो कि, दिनांक 30 अप्रैल 2024 को डॉ.शिवम की शोध मौखिकी परीक्षा शीर्षक त्रिलोचन की काव्य संवेदना के विविध आयाम एवं शिल्प वैशिष्ट्य  विषय पर शोध उपाधि प्राप्त की हैं।
 उल्लेखनीय यह है कि डॉ.शिवम के छोटे भाई शुभम सिंह का चयन उक्त परीक्षा में हुआ है। हिन्दी विषय के शोधार्थी शुभम सिंह शीर्षक नवगीत परंपरा और आधुनिकतावादी चेतना एवं शंभूनाथ सिंह का काव्य पर शोध कार्य  शोध निर्देशिका डाॅ. प्रतिमा सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी विभाग,डाॅ.राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज, जौनपुर के मार्गदर्शन में कर रहे है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बड़े भाई डाॅ.माधवम सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर, शुभांगम सिंह,बहन जागृति सिंह, स्तुति सिंह, अलंकृता सिंह,उन्नति सिंह, माता प्रमिला सिंह,पिता रविन्द्र कुमार सिंह, बड़े पिता पत्रकार एवं कवि अरविन्द कुमार सिंह बेहोश जौनपुरी, चाची दीपमाला सिंह, चाचा रजनीश सिंह प्रवक्ता एवं मदारपुर ग्राम वासियों में पारस नाथ सिंह, विनय सिंह,सुरेन्द्र सिंह , राम मोहन सिंह,राज नारायण सिंह,भीम सेन सिंह,उमाशंकर सिंह ,हिमांशु सिंह, प्रशांत सिंह, अवनीश सिंह, शैलेश सिंह, उत्कर्ष सिंह,दीपक सिंह , प्रवीण सिंह , हेमंत सिंह, आदित्य सिंह इत्यादि ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न