रामपुर नद्दी गाॅंव में मेगा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का हुआ आयोजन
रामपुर नद्दी गाॅंव में मेगा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का हुआ आयोजन
जौनपुर। मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के तहत 370 मड़ियाहूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 47 , जूनियर हाईस्कूल रामपुर नद्दी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2026 का आयोजन किया गया। जिसमें बीएलो सुमन सिंह एवं लेखपाल/सुपरवाइजर सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। उक्त फार्म में किंचित कारणों से हुई त्रुटि से आई नोटिस को हस्ताक्षरित करा वितरण किया गया, इसमें पं.ओंकारनाथ मिश्र, गुलाबचंद्र मिश्र नन्हे, राहुल मिश्र को नोटिस की प्रति दी गई और प्राप्त कर्ता ने आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर पुनः जमा करने की बात कही। वही गाॅंव के आशीष कुमार ओझा,मनीष ओझा,रतन ओझा, अश्वनी कुमार तिवारी, इत्यादि ने आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर नोटिस को लेखपाल सुरेन्द्र सिंह के समक्ष जमा किए।
Comments
Post a Comment