लोकतांत्रिक पारदर्शिता के लिए सामान्य सभा की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट आवश्यक : एड रवि व्यास

लोकतांत्रिक पारदर्शिता के लिए सामान्य सभा की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट आवश्यक : एड रवि व्यास
 भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका की सामान्य सभा की कार्यवाही को आम नागरिकों तक सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा नगरसेवक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष  एड. रवि व्यास ने महापौर एवं आयुक्त को पत्र लिखकर सामान्य सभा की बैठक का लाइव टेलीकास्ट शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि देश में लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने के लिए लोकसभा तथा महाराष्ट्र विधानसभाओं की कार्यवाही का नियमित रूप से सीधा प्रसारण किया जाता है। इससे नागरिकों को अपने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों, चर्चाओं और लिए गए निर्णयों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है। एड. रवि व्यास ने कहा कि इसी तर्ज पर मिरा-भाईंदर महानगरपालिका की सामान्य सभा का लाइव टेलीकास्ट महानगरपालिका के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे फेसबुक, यूट्यूब आदि) पर किया जाना चाहिए। इससे नागरिकों को सभागृह की कार्यवाही की पारदर्शी जानकारी मिलेगी, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास मजबूत होगा तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता की भागीदारी बढ़ेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के डिजिटल युग में आवश्यक तकनीकी संसाधन आसानी से उपलब्ध हैं और कम खर्च में यह व्यवस्था शुरू की जा सकती है। अतः जनहित और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका प्रशासन से सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न