बेस्ट समिति का सदस्य बनाए जाने पर बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह का सम्मान
बेस्ट समिति का सदस्य बनाए जाने पर बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह का सम्मान
मुंबई। अंधेरी पूर्व के महाराजा होटल में मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह को मुंबई मनपा की बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति व परिवहन (बेस्ट) समिति के सदस्य बनाए जाने पर क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था" द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विजय सिंह गब्बर, सुधाकर सिंह विशेन, राम सुरेश सिंह, नन्दलाल सिंह, दिग्विजय सिंह, महेश सिंह चौहान, विनोद सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि समाज से मिला यह स्नेह और सम्मान मेरे लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है और मैं समाज की सेवा के लिए सदा तत्पर रहूँगा।
Comments
Post a Comment