बुजुर्गों के द्वार पर स्नेह और सम्मान लेकर पहुंचे डॉ रमाकांत तिवारी ’क्षितिज’

बुजुर्गों के द्वार पर स्नेह और सम्मान लेकर पहुंचे डॉ रमाकांत तिवारी ’क्षितिज’
अमेठी।  जनपद के गैरिकपुर और हारीपुर ग्रामसभाओं में उस समय भावनाओं की सरिता बह उठी, जब समाजसेवी चिंतक डॉ. रमाकांत तिवारी ‘क्षितिज’ स्वयं बुजुर्गों के द्वार पर स्नेह और सम्मान लेकर पहुँचे। वर्षों से बुजुर्ग सम्मान सम्मेलन आयोजित करते आ रहे डॉ. क्षितिज ने इस बार उन वयोवृद्धजनों से घर-घर जाकर भेंट की, जो  अधिक उम्र व अन्य किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते। गैरिकपुर में रामप्रताप तिवारी, मालिक तिवारी, छोटू यादव सहित अनेक बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और स्नेहस्वरूप कुछ भेंट प्रदान की। वहीं हारीपुर में शंकर कश्यप, माताफेर गुप्ता, देवनारायण प्रजापति, राजाराम प्रजापति, प्रहलाद कन्नौजिया, पाण्डोही पाल, राममिलन शर्मा, छविलाल, राममिलन शर्मा रामबरन खेलार यादव, रामअचल यादव , छबिलाल , मनोहर ,राम अवतार, सेवक, हरिराम, प्रहलाद कनौजिया कमल कनौजिया,नन्हे पाल , जगतपाल समेत आस पास गांवों के दर्जनों बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया और सबको स्नेह भेंट स्वरूप कुछ सामग्री दी गई। डॉ. क्षितिज के स्नेहिल व्यवहार से कई बुजुर्ग भावुक हो उठे। किसी ने सिर पर हाथ रखकर आशीष दिया, तो किसी की आँखें कृतज्ञता से नम हो गईं। गांव का वातावरण पारिवारिक आत्मीयता से भर गया। डॉ. क्षितिज ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की जीवित धरोहर हैं। घर की स्थिति उनके सम्मान और चेहरे की मुस्कान से समझी जा सकती है।  वे एक तरह से देश की जीडीपी के समान हैं यदि वे सम्मेलन में नहीं आ सकते, तो हमें उनके द्वार तक जाना चाहिए।”
इस अवसर पर सहयोगी शशिकांत तिवारी पुजारी ने कहा कि यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सच्ची संवेदना का उदाहरण है। बुजुर्गों के चेहरे की संतुष्टि ही इसकी सफलता है। आस-पास के गांवों के उमाशंकर सिंह, विजय सिंह, रामकुबेर यादव, घनश्याम अग्रहरी सहित क्षेत्रवासियों ने इसे प्रेरणादायक पहल बताते हुए डॉ. क्षितिज के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुछ बुजुर्गो का सम्मान डॉ क्षितिज ने अपनी माता जी श्रीमती भानुमति तिवारी व पत्नी संगीता तिवारी से भी करवाया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न