*आज का कार्यक्रम बना ऐतिहासिक, पत्रकार सुरक्षा की लड़ाई को मिला नया जोश*
*आज का कार्यक्रम बना ऐतिहासिक, पत्रकार सुरक्षा की लड़ाई को मिला नया जोश*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर, जन अधिकारों और पत्रकारों की सुरक्षा को समर्पित संगठन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा का आज भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जन सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजेश ठाकुर ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और पत्रकार सुरक्षा के मुद्दे पर जोरदार समर्थन का ऐलान किया।
अपने संबोधन में मंजेश ठाकुर ने कहा कि जिस तेज़ी से राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का कारवां आगे बढ़ रहा है। वह इस बात का संकेत है। कि आने वाले समय में देशभर के पत्रकारों के लिए एक सशक्त और प्रभावी मंच के रूप में केवल राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ही गूंजेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं। और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना राष्ट्रहित का प्रश्न है।
सुरेश कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आयोग अब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर बड़े स्तर पर निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। उनके इस बयान से कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश शर्मा (पत्रकार), राकेश शर्मा (पत्रकार), नम नाथ शर्मा (वकील), राज मूरत शर्मा (वकील), बड़े लाल शर्मा (सेवानिवृत्त लेखपाल), संतोष शर्मा, दिवाकर शर्मा, राकेश शर्मा (समाजसेवी) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विशेष बात यह रही कि मंच से दिए गए संदेश ने साफ संकेत दे दिया है। कि पत्रकार सुरक्षा के मुद्दे पर अब देश में नई रणनीति और नई ऊर्जा के साथ बड़ा अभियान छेड़ा जाएगा। राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इस कार्यक्रम की गूंज दूर दूर तक सुनाई दे रही है।
यह आयोजन न सिर्फ स्वागत समारोह रहा, बल्कि आने वाले समय में पत्रकार सुरक्षा की दिशा तय करने वाला एक निर्णायक पड़ाव साबित हो सकता है।
Comments
Post a Comment