मुंबई के आशीहारा कराटे खिलाड़ियों का गोवा में शानदार प्रदर्शन

मुंबई के आशीहारा कराटे खिलाड़ियों का गोवा में शानदार प्रदर्शन
मुंबई:आशीहारा कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन 6 से 8 फ़रवरी के दौरान मनोहर पर्रीकर इंडोर स्टेडियम, मडगांव, गोवा में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में मुंबई के आशीहारा कराटे इंटरनेशनल के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस सफलता में विशेष रूप से दक्ष और स्वयम गुप्ता सहित सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उनके शानदार प्रदर्शन से मुंबई का नाम रोशन हुआ।
पुरस्कार वितरण समारोह में मडगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक विनायक जाधव, पत्रकार के. वाय. पटेलकर, नयना पाटिल, फाल्गुनी शाह, निक्की शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
गोवा से पहुँचे खिलाड़ियों का नंदा जाधव, रीता कांबले, निखिल पाटिल, महेंद्र शिंदे और गोपालकृष्ण डॉ. सचिन महानंद सिंह,सामाजिक चिंतक चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं मेथ्यून चेयरियन ने अभिनंदन किया।इन खिलाड़ियों को मुख्य प्रशिक्षक दयाशंकर पाल के कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिला, जिसके कारण यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो सकी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न