ग्रामीण विकास के साथ सनातन धर्म का प्रसार करनेवाले पीठाधीश्वर रिंकू महाराज का सम्मान

ग्रामीण विकास के साथ सनातन धर्म का प्रसार करनेवाले पीठाधीश्वर रिंकू महाराज का सम्मान
जौनपुर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा आज गुरुजी ग्रामीण विकास के साथ-साथ अमेरिका तक सनातन धर्म का प्रसार करने वाले बड़कू हनुमान जी महाराज मंदिर एवं पीठाधीश्वर रिंकू महाराज का पुरेव स्थित हनुमान मंदिर पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी जलालपुर गजानन चौबे, समाजसेवी रामजी उपाध्याय, हरिवंश उपाध्याय उपस्थित रहे। राहुल एजुकेशन की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने धार्मिक स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। रिंकू महाराज और उनके परिवार के 156 लोग अमेरिका रहते हैं। 12 वर्ष की उम्र में अध्यात्म से जुड़ने वाले रिंकू महाराज ने सनातन धर्म के प्रसार के साथ ग्रामीण विकास का संकल्प लेकर सेवा भावना के साथ लगातार काम कर रहे हैं। 38 वर्षीय अविवाहित संत रिंकू महाराज राजनीति से परहेज नहीं करते। उनका मानना है कि अगर आपको जनता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करना है और गांवों का विकास करना है तो राजनीति एक सशक्त माध्यम है। रिंकू महाराज ने अमेरिका में 108 ताकतवर लोगों को ट्रस्टी बनाया है, जिसमें राजेश अग्रवाल , डॉ रीता अग्रवाल जैसे प्रख्यात उद्योगपति शामिल हैं। गांव में उन्होंने राजाराम हॉस्पिटल की स्थापना की है, जिसमें आम मरीजों को 50% डिस्काउंट पर इलाज की सुविधा है। किसानों को लेकर रिंकू महाराज के पास अनेक दूरदर्शी योजनाएं हैं। हर गांव में कोल्ड स्टोर की स्थापना से लेकर हर घर में लघु उद्योग की स्थापना करना उनका मिशन है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुद्रा दायिनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देना तथा उनके निर्यात के लिए समुचित संसाधनों का उपयोग किया उनकी दूरदर्शी योजनाओं में शामिल है। ग्रामीण विकास को लेकर अपने दूरदर्शी योजनाओं क्रियान्वित करने के लिए वे विधानसभा चुनाव में भी उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न