डॉ.अतुल अग्रवाल को " मदर टेरेसा ह्युमेटेरियन अवार्ड सर्विस अवार्ड 2026"
डॉ.अतुल अग्रवाल को " मदर टेरेसा ह्युमेटेरियन अवार्ड सर्विस अवार्ड 2026"
मुंबई। भांडुप स्थित शिवाजी तलाव टैंक मम्मीला आवड रोड के एस ए एस हॉस्टिपल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल अग्रवाल को "मदर टेरेसा ह्यूमेनेटरियन सर्विस अवार्ड 2026" तथा "यूनिवर्सल बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्डस 2026 "के पुरस्कार के लिए जीवन जागृति सेवा संस्थान ने चयनित किया है।मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। स्वामी विवेकानंद के इस महान वचन को चरितार्थ करने वाले 65वर्षीय डॉ अतुल अग्रवाल ओस्टीयोपोरोसीस एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ है। जो मुंबई सहित देश विदेशों में भी अपना नाम रोशन कर चुके है। डॉक्टर अग्रवाल की पारिवारिक पृष्ठभूमि मानव सेवा की ही रही जो कि गोरखपुर उत्तर प्रदेश से जुड़ी है। मूलतः इनके पिता डॉ.एस पी अग्रवाल में मानसिक रोग विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्ध डॉ.थे। इनके चार बेटे जिसमें डॉ.अतुल अग्रवाल जो हंसमुख विन्रम मृदुल सरल हृदय से सुभोभित व्यक्तित्व के धनी है। इनकी शिक्षा ग्वालियर तथा कानपुर बीएसबीएम कॉलेज से हुई , एमएस में गोल्ड मेडलिस्ट है ।एमएस करने के बाद डॉक्टर अग्रवाल बांबे हॉस्पिटल में सहायक के रूप में डॉ के बी ढोलकिया के साथ कार्य किए। भारत सहित विदेशों में 100 व्याख्यान हड्डी रोग पर दे चुके है। उन्होंने कई ऐसे ऑपरेशन किए जिनमें मरीज के बचने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने 2000 , 2010 में राधाबाई राजकिशोर 105 वर्ष की वृद्ध महिला का कूल्हे का सफल ऑपरेशन तथा 2014 में श्रुसश्वा हॉस्पिटल दादर में विश्व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एन एस लॉड के साथ मिलकर फुलेश्वर सिंह 75 वर्ष का बाएं और दाएं पैर दोनों घुटने का सफल प्रत्यारोपण कर एक सामान्य नागरिक की तरह चलाकर विज्ञान को सिद्ध कर दिया। इस उपलब्धियों के कारण सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा कई पुरस्कारों से सम्मानित भी हो चुके है। यह महीने के प्रत्येक दिनांक 24 को हड्डी के मरीजों को निःशुल्क शिविर लगाकर दवा तथा उपचार से संबंधित जानकारी भी देते है। डॉ अग्रवाल मुंबई के ऊपनगर भांडुप तथा विक्रोली में हड्डी अपने चिकित्सालय के द्वारा हड्डी रोगियों को ठीक करना इनका प्रथम सेवाभाव रहता है। इनके पुरस्कार प्राप्त करने हॉस्पिटल के सदस्यों परिवार के सभी सदस्य, मित्र एवं रिश्तेदारों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त की है।
Comments
Post a Comment