*मुलुंड मैराथन 2026 का सफल आयोजन*
*मुलुंड मैराथन 2026 का सफल आयोजन*
मुंबई: 1 फरवरी को लायंस क्लब, मुलुंड (पश्चिम), मुंबई में मुलुंड मैराथन का सफल आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम प्रख्यात समाजसेवी डॉ.बाबुलाल सिंह को डॉ.आर आर सिंह, समाजसेवी महानंद सिंह,
पाल समाज अध्यक्ष राजाराम पाल , डॉंआर .एम . पाल, ऑल इंडिया यादव महासभा महासचिव शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव , लेखक राजकुमार रामलखन यादव, समाजसेवी सुरेंद्र मिश्रा, विनय त्रिपाठी ,राकेश दुबे,रोहीदास देवाडे,रमाशंकर पाल, अधिवक्ता शरीफ खान ,समाजसेविका वंदना राजधर पांडे सहित सैकड़ों गणमान्यों ने श्रद्धांजली दी।इस मैराथन का आयोजन आशिहारा कराटे इंडिया के महाराष्ट्र चीफ दयाशंकर पाल के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों में फिटनेस, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
इस मैराथन में 375 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ दौड़ में हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी सकारात्मक व प्रेरणादायक बन गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 1 किमी, 3 किमी और 5 किमी की दौड़ श्रेणियां रखी गई थीं। 1 से 7 वर्ष आयु वर्ग के छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से 1 किमी दौड़ आयोजित की गई, जबकि 7 से 12 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 3 किमी और 5 किमी की दौड़ रखी गई थी। कुल मिलाकर इस मैराथन में लगभग 5 अलग-अलग श्रेणियां शामिल थीं।
मैराथन की शुरुआत और समापन लायंस क्लब, मुलुंड में हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आदर्श सूत्रसंचालन विजयलक्ष्मी ने किया।
Comments
Post a Comment