सीएसयू नासिक परिसर ( महाराष्ट्र) ने रूपक महोत्सव के 11नाटकों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीएसयू नासिक परिसर ( महाराष्ट्र) ने रूपक महोत्सव के 11नाटकों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नासिक। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नासिक परिसर (महाराष्ट्र) नलदमयनतीयम नाटक ने जयपुर परिसर द्वारा आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय रूपक महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस नाटक के सफलता में सबसे बड़ा योगदान नासिक परिसर के निदेशक प्रो नीलाभ तिवारी का विशेष मार्गदर्शन था। जिन्होंने समय समय पर छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए नाट्य अभ्यासक्रम में स्वयं उपस्थित होकर मार्गदर्शन किया। इसके साथ साहित्य विभाग के डा श्री निवास मूर्ति, डॉ मंजु देमदेव चने ने मार्गदर्शक के रूप में तथा डा देवेन्द्र पाठक नाट्य निर्देशन के रूप में मार्गनिर्देशित किया जिसके कारण नासिक परिसर ने कुल 11संस्कृत नाटकों के नाट्य मंचन तथा मंच सज्जा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसके साथ भोपाल परिसर द्वितीय तथा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।जिसमें चार संस्कृत विश्वविद्यालयो में जगद्गुरु रामानंदाचार्य विश्वविद्यालय जयपुर, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली , कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक महाराष्ट्र तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के चार परिसर नासिक, भोपाल लखनऊ तथा जयपुर परिसर एवं चार आदर्श महाविद्यालय के द्वारा नाट्य मंचन किया गया था। नासिक परिसर के नाटक में केयूर कुलकर्णी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता प्रथम,दपरमांश भागवत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता द्वितीय एवं हितांशु नौटियाल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तृतीय स्थान प्राप्त किए । प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चारों क्षेत्रों के रूपक नाटकों का अखिल भारतीय स्तर पर नाटक पुणे में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर सम्मान वितरण करने में मुख्य अतिथि के रुप में प्रो भारतरत्न भार्गव कुलगुरु नाट्यकूलम जयपुर, विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रो रमाकांत पांडेय कुलपति उतराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार, सारस्वत अतिथि के रूप में प्रो रमेश कुमार पांडेय पूर्व कुलपति एल वी एस नई दिल्ली तथा पश्चिमी क्षेत्र रूपक महोत्सव के अध्यक्ष के रूप में कुलपति प्रो श्री निवास बरखेड़ी उपस्थित थे। यह जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नासिक परिसर केप्रभारी,सूचना जनसंपर्क अधिकारी डॉ रंजय कुमार सिंह ने दी।
Comments
Post a Comment