सीमा सिंह ने बच्चों को कंबल वितरित कर बढ़ाई उनके चेहरों की मुस्कान
सीमा सिंह ने बच्चों को कंबल वितरित कर बढ़ाई उनके चेहरों की मुस्कान
मुंबई। आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक, नेता, और राष्ट्र निर्माता हैं। उनका शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारित होना ही भारत के "विकसित और आत्मनिर्भर" बनने की मजबूत नींव है। यही कारण है कि प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रेय की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह हमेशा बच्चों को प्रोत्साहित करती रहती हैं। बच्चों से उनका गहरा लगाव है, यही कारण है कि बच्चे उन्हें मां के नाम से बुलाते हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर उनकी हर आवश्यक जरूरत को पूरा करने का प्रयास करती है। इस समय जबकि मुंबई में ठंड मौसम है। गरीब परिवारों के पास अपने बच्चों को ठंडी से बचाने के लिए गर्म कपड़ों की कमी है। इस बात का एहसास करते हुए सीमा सिंह ने आज बांद्रा पश्चिम के अलमेडा पार्क में संस्था से जुड़े सैकड़ो बच्चों को कंबल वितरित किया। एक एक बच्चे को उन्होंने अपने पास बुलाया और प्यार से उसके सिर पर हाथ रखकर मातृत्व का बोध कराते हुए कंबल वितरित किया। ठंड मौसम में कंबल प्रकार बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों को कंबल वितरित करते समय सीमा सिंह भी भावुक नजर आ रही थी। सीमा सिंह का मानना है कि अगर बच्चे स्वस्थ और शिक्षित है तो देश का भविष्य सुंदर है। पूरे देश में बच्चों के प्रति उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की जाती रही है। सीमा सिंह के प्रयासों से हजारों बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। आज उनकी संस्था के सहयोग से अनेक बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment