अच्छी कविता वही होती है जिसमें जीवन के सच्चे रंग हों : संतोष कुमार झा

अच्छी कविता वही होती है जिसमें जीवन के सच्चे रंग हों : संतोष कुमार झा 
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रांगण में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जनवरी 2026 को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर एक उच्च स्तरीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दी साहित्य एवं कविता के अनेक प्रतिष्ठित रचनाकारों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार झा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कोंकण रेलवे ने समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने संबोधन के दौरान हिंदी भाषा की समृद्धि, उसकी संवेदनशीलता और सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मंच से अपनी कुछ मौलिक कविताएँ भी प्रस्तुत कीं।उनकी कविताओं में विशेष रूप से यह भाव उभरकर आया कि अच्छी कविता वही होती है जिसमें जीवन के सच्चे रंग हों, सौंदर्य का सजीव चित्रण हो, मतभेद और भ्रष्टाचार का स्थान न हो, माता-पिता वृद्धाश्रम के बजाय परिवार में सम्मान सहित रहें तथा प्रकृति की सुंदरता और मानवीय मूल्यों का भावपूर्ण वर्णन हो। अश्वनी तिवारी ने मीडिया को बताया कि 'बाबूजी की फोटो' शीर्षक कविता  सभी को भाव विह्वल कर दी। इन भावनाओं से सजी कविताओं ने उनके वक्तव्य को और अधिक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बना दिया। प्रोफेसर बंदना झा ने अंगवस्त्र एवं रामधारी सिंह 'दिनकर' कृति 'संस्कृति के चार अध्याय' पुस्तक कवि संतोष कुमार झा को भेंट की।

इस अवसर पर प्रोफेसर बंदना झा अध्यक्ष भारतीय भाषा केन्द्र, जे.एन.यू. एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. कमलेश कमल एवं आमंत्रित मान्यवर कवियों में प्रोफेसर जितेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश कमल, व्योमेश शुक्ल सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे।
यह कार्यक्रम हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध होगा और इसके माध्यम से काव्यात्मक हिंदी एवं हिंदी साहित्य को नई ऊर्जा और प्रेरणा भी मिलेगी । विश्व हिन्दी दिवस के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि हिंदी भाषा समाज को जोड़ने, संवेदनशील बनाने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न