*सात अक्टूबर को होगा अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह*
*सात अक्टूबर को होगा अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह*
*नई दिल्ली विकास मिश्र*
देश विदेश की 21 प्रतिभाओं को मिलेगा केतकी व गोमती सम्मान 2025।
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद जो भारत की प्रतिष्ठित संस्था के द्वारा अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 7 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।इसमे शामिल प्रतिनिधियों को क्रमशः केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025( महिला) व गोमती साहित्य रत्न सम्मान 2025 (पुरुष)
को प्रदान किया जाता है विगत 3 वर्षों में 50 से अधिक साहित्यकार इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं,
नवोदित से वरिष्ठ तक सभी चयनित को यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
संस्था अध्यक्ष गोविंद गुप्त ने बताया कि इस वर्ष भी पूरे देश से चयन किया गया है।कार्यक्रम में विदेश से भी एक प्रतिनिधि के उपस्थित रहने की संभावना है।इस वर्ष कार्यक्रम प्रो.सुदीप कुमार की स्मृति में आयोजित है जो कथाकुंज के संरक्षक थे।
कार्यक्रम में केतकी सम्मान से सम्मानित होने वालों में राधा गुप्ता दिल्ली,सन्ध्या त्रिपाठी छत्तीसगढ़,रानी गुप्ता गुजरात,शालिनी ओझा बिहार,मीनू वर्मा नोयडा, शिप्रा ज्ञानेंद्र सिंह कानपुर,सुरभि सिंह लखनऊ, आरती अर्पण गोरखपुर,रंजना डोगरा उत्तराखण्ड,मणि अग्रवाल उत्तराखण्ड
सारिका सरल गाजियाबाद,
डॉ रीमा सिन्हा लखनऊ,इति शिवहरे
ओरैया,श्वेता सुरभि बिहार,व डॉक्टर अंजली बजाज केन्या, डॉ मीनू पराशर मानसी दोहा कतर,
व गोमती रत्न विकास मिश्र दिल्ली,नीरज नीर बनारस,प्रीतम झा बिहार,केपी सिंह उत्तराखण्ड,को प्रदान किया जायेगा।
Comments
Post a Comment