*एड. शरीफ खान का कॉंग्रेस पार्टी द्वारा सम्मान*
*एड. शरीफ खान का कॉंग्रेस पार्टी द्वारा सम्मान*
मुंबई- मुलुंड के समाज सेवक,राजनेता शरीफ खान ने 50 वर्ष की आयु में कठिन परिश्रम एवम परिवार का भरण-पोषण करते हुए मुंबई विश्वविद्यालय से वकालत एल.एल.बी डिग्री हासिल किया है।
पारिवारिक दायित्व के चलते 1991 में 8वीं पास करने के पश्चात पढाई छोडने के 26 साल बाद पढ़ाई की ललक उठी।और 2017 में उन्होंनें एस.एस.सी.का फार्म भरा।और सेकंड क्लास पास हुये।2019 में 12वीं में कामर्स से सेकंड क्लास उत्तीर्ण हुये। फिर पांच वर्ष पढ़ाई कर बी.एल.एस.एल. एल.बी.में फर्स्ट क्लास पास हुये।
शरीफ खान समता हाकर्स युनियन के अध्यक्ष एवम महाराष्ट्र कांग्रेस उ.भा.सेल के सचिव हैं।
उनकी उपलब्धि पर मुलुंड कांग्रेस द्वारा मुलुंड कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. आर. आर. सिंह, डॉ. बाबूलाल सिंह, राजन उठवाल,मोहनलाल राज, गणेश रावत,
संतोष सिंह,विपुल गोगरी, फ़िरोज़ भाई,विनोद कजानिया, अनिल सिंह,भरत खटनहार,विजय देठे, किसान यवाते,
मानबहादुर सिंह,जितेंद्र सिंह ठाकुर ने शाल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर मिठाई खिला कर एड. शरीफ खान का सम्मान किया l
Comments
Post a Comment