डॉक्टर्स डे पर हमारा प्रयास फाउंडेशन ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

डॉक्टर्स डे पर हमारा प्रयास फाउंडेशन ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
मुंबई। बांद्रा के उत्तर भारतीय संघ में नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर हमारा प्रयास फाउंडेशन द्वारा एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 
अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने हिस्सा लेकर जटिल रोगों से बचने के उपाय पर प्रकाश डाला, जिसमें डॉ. राहुल सिंह ने फैटी लिवर डिसीज की बढ़ती समस्या पर ध्यान आकर्षित कर इसे एक मूक महामारी बताते हुए कहा कि जीवनशैली, तनाव, खराब खानपान और व्यायाम की कमी फैटी लिवर की समस्या को तेजी से बढ़ा रही है। यह तब तक पता नहीं चलता जब तक स्थिति गंभीर न हो जाए। समय पर जांच और जीवनशैली में बदलाव से इससे बचा जा सकता है। प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. संजय सिंह ने किसी भी बीमारी के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को महत्व देते हुए कहा, कि रोकथाम इलाज से बेहतर है।खासकर कैंसर जैसी बीमारियों में। डॉ. ध्रुव सिंह ने कहा कि घर का खाना खाना ही असली दवा है और जीवन खाने के लिए नहीं है, बल्कि जीने के लिए खाना चाहिए। डॉ. ध्रुव सिंह ने बताया कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बाहर के असंतुलित भोजन की आदतें कई बीमारियों को जन्म दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बाजार के जंक फूड, तले-भुने पदार्थ और फास्ट फूड सिर्फ स्वाद देते हैं, स्वास्थ्य नहीं। जबकि घर का बना ताजा, संतुलित और सादा भोजन शरीर को पोषण देता है और जीवन शक्ति बनाए रखता है। डॉ गिरीश त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं के स्तन कैंसर की बीमारी की समय पर पहचान हो जाए तो इलाज करना आसान हो जाता है। डॉ विकास सिंह (टाटा )की भी खास मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस संदेश का समर्थन करते हुए इसे अपनी दिनचर्या में अपनाने का संकल्प भी लिया। पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए हमारा प्रयास फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जरुरतमंदों की मदद के लिए भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से संस्था के साथ हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम चिकित्सकीय सेवा और जनसंपर्क का एक सफल संयोजन था, तो वहीं इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के फाउंडर प्रेसीडेंट रहे स्वर्गीय देवनारायण सिंह को श्रद्धांजलि देकर हुई। कार्यक्रम में विधायक राजहंस सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह,भाजपा के मुंबई उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, कांग्रेस के मुंबई महासचिव एड अवनीश तीर्थराज सिंह, समाजसेवी रामकुमार पाल, डॉ राजेंद्र सिंह, शिवनारायण सिंह, जैनुद्दीन खान समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के कार्यों से प्रभावित मनीष सिंह के दोस्त उमेश सिंह ने 51,000 का चेक संस्था को कृपाशंकर के हाथों में देते हुए कहा कि भविष्य में भी मेरा सहयोग संस्था को मिलता रहेगा।  कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक रत्नेश सिंह अध्यक्ष रामबक्स सिंह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश ज्ञान सिंह, रमाशंकर सिंह, महासचिव दिग्विजय सिंह, कोषाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रजनीश सिंह, संगठन सचिव जोखन सिंह, संजय सिंह, अमित सिंह, सलाहकार धर्मराज सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मुकेश सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।  कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष रामबक्स सिंह ने उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की संस्था की मदद के लिए तारीफ की, एवं सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यातील अतिरिक्त शिक्षकांच्या समायोजन प्रक्रियेला आणि पगार बंदीला स्थगितीशिक्षक भारतीच्या पाठपुराव्याला यश

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती