BSVS महिला सूरत महानगर टीम ने रामनवमी धूमधाम से मनाई

BSVS महिला सूरत महानगर टीम ने रामनवमी धूमधाम से मनाई
सूरत 
बिंद समाज विकास संघ की जिला महिला अध्यक्ष बिंदु चंद्रशेखर बिंद एवं अशोक कुमार बेहरा की अगुवाई में रविवार 6 अप्रैल 2025 को सूरत , गुजरात के जय अंबे मां ब्यूटी पार्लर देवेंद्र नगर पांडेसरा सूरत में संघ की महिला टीम के साथ भगवान श्री राम के प्रतिबिंब पर माल्यार्पण कर दीपक जलाकर विधि विधान से पूजा पाठ करके बड़े धूमधाम से रामनवमी का महापर्व मनाया गया।रामनवमी के इस पर्व पर संघ की महिला टीम ने पांडेसरा के कई घरों और दुकानों में जा जाकर अपनी महिला टीम के साथ बिंदु बिंद,चंद्रशेखर बिंद और अशोक कुमार बेहरा  सहित, संजना बिंद, रेखा बिंद,शीतल बिंद,मीरा बिंद,भीम केवट, विजय शंकर बिंद सभी कार्यकर्ताओं ने  घर-घर दीप दान देकर घर-घर दीप जलाने का  एक सुंदर प्रयास रहा है। लगभग 101 घरों में बिंद समाज विकास संघ की कार्यकर्ताओं द्वारा दीपक दान किया गया और विधि विधान से पूजा पाठ कराया गया।इस कार्यक्रम  को देखकर सूरत के तमाम स्वजातीय एवं गैर स्वजातीय लोगों ने संघ की सराहना की और साथ में दीपक जलाकर रामनवमी का त्यौहार मनाया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न