बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ऑनलाइन काव्यगोष्ठी संपन्न
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ऑनलाइन काव्यगोष्ठी संपन्न
ठाणे
सामाजिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट कल्याण ठाणे द्वारा मंगलवार दिनांक 1 अप्रैल 2025 को पहली बार ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध एवं चर्चित साहित्यकार डॉक्टर अलका सिंगतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी।अध्यक्षता मुंबई महानगर की प्रसिद्ध कवियत्री डॉक्टर कनकलता तिवारी ने किया।बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की सचिव एवं कवियत्री श्रीमती सत्यभामा सिंह ने संस्था के उद्देश्य को रखते हुए अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया और संचालन की जिम्मेदारी लेते हुए खूबसूरत संचालन किया।भारतीय परंपरा अनुसार काव्य गोष्ठी का श्री गणेश सुमित्रा गुप्ता के सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात सुश्री किरण तिवारी द्वारा सुमधुर स्वर में ढोलक की थाप पर मां दुर्गा की वंदना हुई।उपस्थित साहित्यकारों में नर्सिंग हैरान जौनपुरी,राजेश अल्हड़ असरदार,रामस्वरूप साहू,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,दयाराम दर्द फिरोजाबाद,श्रीधर मिश्र आत्मिक, ओमप्रकाश सिंह,सीमा त्रिवेदी,राकेश त्रिपाठी,लक्ष्मी यादव,जागृति सिंह, पल्लवी रानी,संदीप प्रजापति,कामिनी अग्रवाल,सिंधवासिनी तिवारी सिंधु, किरण तिवारी,शिवकुमार सिंह,अयोध्या प्रसाद द्विवेदी,सुमित्रा गुप्ता जैसे कवियों ने काव्य पाठ कियाअंत में संस्थापक शिवकुमार सिंह ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment