मीरा देवी रजक को आदर्श माता पुरस्कार

मीरा देवी रजक को आदर्श माता पुरस्कार
मुंबई:घाटकोपर पश्चिम स्थित पाटीदार सभागृह में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन महापालिका माध्यमिक शिक्षक संघ , मुंबई सहकार मित्र सुरेश डावरे महापालिका माध्यमिक शिक्षक व कर्मचारी पतसंस्था मर्यादित, मुंबई द्वारा किया गया। इस अवसर पर  अपने कठिन परिश्रम से अपने बच्चों को चिकित्सक, इंजीनियर, अधिवक्ता, एम. बी.ए., सी.ए., सी.एस., एम. एस., एम. पी.एस. सी., और पीएचडी जैसी महत्वपूर्ण उपाधि के माध्यम से उच्च शिक्षित बनाने वाली सैकड़ों माताओं  का सत्कार किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से मीरा देवी सुभाष रजक   को उनकी सुपुत्री रितिका को बीपीओ  जैसी उच्च शिक्षा हेतु आदर्श माता पुरस्कार महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अरूण भाई गुजराती , पूर्व नगरसेवक  प्रकाश गंगाधरे , सहकार मित्र सुरेश डावरे एवं अध्यक्ष आप्पासाहेब बागल  ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।गौरतलब हो कि रितिका बहुत ही सुंदर पेंटिंग भी बनाती हैं। 
इस अवसर पर कई गणमान्य उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से  अरूण इंगले(संघ जनरल सेक्रेटरी), सुनील चौधरी (उपाध्याक्ष), सुरेश आभाले( सचिव), सुभाष वाघमारे (सहसचिव), राधेश्याम राठोर(संस्था कोषाध्यक्ष), सुभाष रजक(संघ कोषाध्यक्ष) , अंबरसिंग मगर, विद्या डावरे, अनिल कुमार सिंह, सुनील पाटील, प्रज्ञा देसाई, ज्ञानदेव पाटील, मिलींद चन्ने, संजीवनी घोडेकर सहित सैकड़ों महिला शिक्षिका, शिक्षक एवं उनके उच्च शिक्षित सुपुत्र एवं सुपुत्री उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न