फूलों की होली के संग, धूमधाम से संपन्न हुई भायंदर सत्ता की 24 वीं वर्षगांठ
फूलों की होली के संग, धूमधाम से संपन्न हुई भायंदर सत्ता की 24 वीं वर्षगांठ
भाईंदर। पिछले 24 वर्षों से निरंतर प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र भायंदर सत्ता ने रविवार, 9 मार्च को बड़े ही धूमधाम से अपनी 24वीं वर्षगांठ मनाई। भायंदर सत्ता एवं राहुल ग्रुप ऑफ स्कूल एंड कॉलेजेस के संयुक्त तत्वावधान में मीरा रोड के एल. आर. तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में फूलों की होली खेली गई। सह-आयोजक के रूप में श्री शनिधाम पंचदेव इच्छापूर्ति मंदिर, कनकिया, मीरा रोड के शास्त्री सुरेश ओझा गुरुजी ने इस आयोजन में अपनी सक्रियता दिखाई।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षण सम्राट पंडित लल्लन तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा से की। भायंदर सत्ता के प्रकाशक व संपादक राजदेव तिवारी की इस यात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा के साथ उपस्थित गणमान्यों ने उनकी हौसला अफजाई भी की। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रसिद्ध पंडित लल्लन तिवारी ने भायंदर सत्ता की सफल यात्रा को देखते हुए संपादक राजदेव तिवारी की मेहनत और लगन की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।भायंदर सत्ता ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनमें मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के अंतर्गत आने वाले काशीमीरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले, शिवसेना के उपजिला प्रमुख मुस्तफा वनारा, एनसीपी (अजित पवार गुट) मीरा भायंदर शहर के युवा जिलाध्यक्ष जक्की आसिफ पटेल, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रतन शर्मा और मीरा भायंदर के भाजपा कार्यकर्ता पुरव झवेरी शामिल रहे।पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने इस अवसर पर भायंदर सत्ता की जमकर प्रशंसा की और भविष्य में इसकी निरंतर सफलता की शुभेच्छा व्यक्त की। प्रेम शुक्ल ने कहा, जिन्होंने लगातार प्रकाशित और संपादकीय कार्य को सुचारू रूप से किया, उनके लिए संपादक राजदेव तिवारी का विशेष अभिनंदन किया जाना चाहिए।
मेलोडी इंडिया के प्रकाश चौहान और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत के बीच इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भायंदर सत्ता के पाठक, शुभचिंतक और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया। इनमें प्रमुख रूप से भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक राधेश्याम तिवारी,समाजसेवक दिनेश चंद उपाध्याय,मीरा भायंदर भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा, पूर्व भाजपा नगरसेवक मुन्ना सिंह, पूर्व नगरसेवक संजय थेराडे, पूर्व नगरसेविका वंदना मंगेश पाटिल, भायंदर पूर्व के मंडल अध्यक्ष रथिन दत्ता, पूर्व नगरसेविका नीला सोंस,पूर्व नगरसेवक विजय राय, पूर्व विरोधी पक्ष नेता धनेश पाटिल, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, भाजपा जिला सचिव एस. पी. मौर्या, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, अधिवक्ता राजेश मिश्रा, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला महामंत्री संदीप तिवारी, पूर्व नगरसेवक चंद्रकांत मोदी,पूर्व नगरसेविका हेतल परमार,पूर्व नगरसेविका हेमा राजेश बेलानी, भाजपा नेता शंकर वीरकर, एड. राजकुमार मिश्रा, भाजपा बिहार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फूल कुमार झा और डॉ. सुरेश येवले उपस्थित रहे।होली मिलन समारोह के पश्चात अतिथियों के लिए लिट्टी-चोखा की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र पोरवाल ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक संपादक राजदेव तिवारी, आयोजक राहुल ग्रुप के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी और सह-संयोजक शास्त्री सुरेश ओझा गुरुजी रहे। सह-संयोजकों में चंद्रकांत दुबे, धर्मेश तेरैया, महेंद्र सिंह ठाकुर, हेमंत दुबे, धर्मेंद्र पांडेय, अवनींद्र आशुतोष, ज्ञान प्रकाश तिवारी, राकेश ओझा, ओम प्रकाश तिवारी (अमित), त्रिवेणी दुबे, अधृत तिवारी व जय प्रकाश तिवारी (शिवम) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।भायंदर सत्ता के संपादक राजदेव तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
Comments
Post a Comment