सामाजिक कार्यकर्ता तुलेश्वर कुमार सेन का नशा मुक्ति अभियान के लिए सम्मान*

*सामाजिक कार्यकर्ता तुलेश्वर कुमार सेन का नशा मुक्ति अभियान के लिए सम्मान* 
छुई खदान _नवम वार्षिक उत्सव श्रीराम गौशाला खपरी कला जिला राजनांदगांव में माननीय श्री अशोक देवांगन जी सभापति संचार एवं संकर्म विभाग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 राजनांदगांव की अध्यक्षता विशिष्ट  अतिथि महेंद्र कुमार देशमुख सेवा निवृत अनुविभागीय अधिकारी सिंचाई राजनांदगांव,राधेश्याम गुप्ता अध्यक्ष गौ संस्कृति अनुसंधान केंद्र राजनांदगांव,श्री सोनू राम साहू सेवा निवृत उच्च वर्ग शिक्षक राजनांदगांव, मनोज ओस्तवाल समाज सेवी राजनांदगांव,राजेश ठाकुर प्रमुख श्री शनिदेव धाम रानी सागर राजनांदगांव,काशी राम मुंजारिया सेवा निवृत शिक्षक डोंगरगांव,गणेश राम साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09, श्री राम गौशाला एवं जन कल्याण समिति खपरी कला अध्यक्ष श्री दीना राम साहू ,सचिव अहिल्या साहू,कोषाध्यक्ष छबि लाल सिन्हा,डॉक्टर देवेंद्र साहू एवं समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में प्रधान पाठक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तुलेश्वर कुमार सेन जो विगत कई वर्षों से नशा मुक्ति अभियान के क्षेत्र में स्कूल,कालेज,ग्राम पंचायत आदि सार्वजनिक स्थानों पर फ्लेक्स प्रदर्शनी,नशा मुक्ति गीत, कविता, उद्बोधन, जन जागरूकता का कार्यक्रम चला रहे हैं जिसके लिए उन्हें  गायत्री मंत्र चादर,श्री फल,स्मृति चिन्ह सुविचार कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया तुलेश्वर कुमार सेन को शिक्षा ,साहित्य,सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न