अटल जयंती पर अंतरराष्ट्रीय कविसम्मेलन सम्पन्न*

*अटल जयंती पर अंतरराष्ट्रीय कविसम्मेलन सम्पन्न*

   अटल जयंती के अवसर पर अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान, राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान तथा महापण्डित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में आभासी पटल पर वर्चुअल तथा ऑफलाइन सुपर 10 क्लासेस, ठाकुर विलेज, कांदिवली पूर्व, मुंबई में डॉ. श्रीभगवान तिवारी जी के मार्गदर्शन में अटल जी की जयंती पर वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
    समारोह की अध्यक्षता नरसिंह के.दुबे मेडिकल कॉलेज, नालासोपारा के प्राचार्य डाॅ.ओमप्रकाश दुबे जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में आभासी पटल के इस कार्यक्रम की मुक्तकण्ठ से प्रशंसा करते हुए अतिथियों, संयोजकों एवं संचालक की भूरि-भूरि सराहना की तथा भगवान परशुराम के मंदिर के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
    ऑफलाइन सुपर 10 क्लासेस में मुख्य अतिथि मधुराज मधु ने समसामयिक गजल सुनाई। विशेष अतिथि चिंतामणि द्विवेदी, कवि मदन मोहन दास उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष आचार्य रामव्यास उपाध्याय, कार्याध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान, उपाध्यक्ष आचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. अवनीश सिंह ने अतिथियों का रामनामी दुपट्टे से एवं रामायण पुस्तक प्रदानकर सम्मान किया। आचार्य रामव्यास ने सरस्वती वंदना एवं डॉ.श्रीभगवान तिवारी ने प्रास्ताविकी के साथ अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश दुबे जी की अनुमति से कार्यक्रम प्रारंभ किया। उन्होंने डॉक्टर दुबे जी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा कविवर जमदग्निपुरी की रचना को सराहा। कतर से बेस्टी एजुकेशन ट्रस्ट के प्रोफेसर डॉ.बैजनाथ शर्मा ने जुम लिंक प्रदान करते हुए कुशल संचालन किया।
    कवियों में मधुराज मधु, डाॅ.अमरबहादुर पटेल, आचार्य रामव्यास, इंदिरा पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, रामस्वरूप साहु, रीना राय, एडवोकेट अजय दुबे, अनिल दत्त उपाध्याय, जमदग्निपुरी, डॉ. वर्षा सिंह, मदन मोहन दास, डाॅ. अवनीश सिंह, संगीता दुबे ने अपनी एवं अटल जी की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया।
    आभासी पटल के इस कार्यक्रम में वाराणसी से संस्था के कोषाध्यक्ष जनार्दन मिश्र, लखनऊ, कानपुर, मुंबई, कतर, असम से कवि एवं श्रोता जुड़े हुए थे। संस्था के कार्याध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती