शिवसैनिकों ने भी सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातराम यादव के नेतृत्व में दहिसर में हुआ आयोजन

शिवसैनिकों ने भी सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

राम यादव के नेतृत्व में दहिसर में हुआ आयोजन
मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात सुनने के लिए एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा था, वहीं शिवसैनिकों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। शिवसेना शाखा क्रमांक 1,दहिसर में  शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक तथा विभाग प्रमुख प्रकाश सुर्वे के मार्गदर्शन तथा उपविभाग प्रमुख राम यादव के मार्गदर्शन में हजारों शिवसैनिकों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस अवसर पर राम यादव, शाखा प्रमुख विल्सन स्वरेश, महिला शाखा प्रमुख रेखा यादव के अलावा सभी उप शाखा प्रमुख, सभी गटप्रमुख तथा शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.