राजकुमार यादव हिंदी साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित*

*राजकुमार यादव हिंदी साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित*
       ठाणे:पारस काव्य, कला, जन जागृती संस्था द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थापक मंगेश चंदिवडे, प्रमुख अतिथि व कवि पुंडलिक म्हात्रे, पत्रकार माधव पाटिल, महंत संजय बर्वे, मोहिनी राज के संपादक सुभाष झेंडे के कर कमलों
द्वारा राजकुमार रामलखन यादव को हिंदी साहित्य रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। इनकी दो पुस्तकें 'हमारे प्रेरणा स्त्रोत' तथा कविता संग्रह राज- सुमन प्रकाशित हो चुके हैं। विभिन्न  समाचार पत्रों एवं मासिक पत्रिकाओं में उनके शैक्षणिक लेख एवं कविताऐं प्रकाशित होते रहती हैं। उन्हें कई राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
      उनके इस सफलता पर समन्वय संकल्प के प्रबंधक एवं ट्रस्टी अनिरुद्ध पांडे, समाज सेवक डॉ. बाबूलाल सिंह, डॉ. विजय यादव, विजय तिवारी, विनोद दूबे, शिक्षाविद् चंद्रवीर यादव, मुख्याध्यापक विनोद पासी, रेखा तिवारी, किरन पांडे, ममता मिश्रा, रेनू सिंह, डॉ. आर. एम. पाल, डॉ. सचिन सिंह, सुरेन्द्र मिश्र इत्यादि मान्यवरों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती