भक्ति द्वारा ही ईश्वर की प्राप्ति संभव– कुणालजी महाराज

भक्ति द्वारा ही ईश्वर की प्राप्ति संभव– कुणालजी महाराज 
कलवा। ब्राह्मण जन जागरण संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में काशी क्षेत्र से पधारे श्री कुणाल जी महाराज ने कहा कि जीवन में सब कुछ प्राप्त हो जाए किंतु जब तक ईश्वर का सानिध्य नहीं प्राप्त होता तब तक जीवन सार्थक नहीं है। इसके लिए जीवन में हमें भक्ति को अपनाना होगा। भक्ति और श्रद्धा के द्वारा हम ईश्वर के सन्निकट आ जाते हैं आतकैनेश्वर नगर पौंडपाड़ा में आयोजित तीसरे दिन की कथा में पूज्यश्री ने उपरोक्त बातें कहीं। कथा पंडाल में भारी संख्या में भक्त जनों की भीड़ हो रही है। भागवत कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से साढ़े 9 बजे तक हो रही है। संस्था के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि भारी संख्या में आकर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का रसपान करें और प्रसाद ग्रहण करें। आचार्य गुलाब पांडेय और ज्योतिषाचार्य करुणानिधि मिश्र द्वारा प्रतिदिन विशेष पूजा भी की जा रही है। छोटे महाराज प्रवीण पांडे जी द्वारा गाये गए  भजनों  ने भक्तों का मन मोह लिया। उक्त भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक गिरी, कार्याध्यक्ष राम अकबाल दूबे, सचिव विनोद उपाध्याय, कमलेश शुक्ला,  हरिशंकर मिश्रा, अखिलेश उपाध्याय, सुरेंद्र मिश्रा, अशोक तिवारी, विनोद मिश्रा, बृजेश उपाध्याय, अखिलेश पांडेय, विजय दूबे, वेदप्रकाश तिवारी,समाजसेवी संजय मिश्रा, भुजगेंद्र पाठक, रमेश उपाध्याय, ओम प्रकाश मिश्रा, कौशल पाण्डेय, जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग परिश्रम कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती