राजहंस सिंह के नामांकन में दिखा उत्तर भारतीय नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

राजहंस सिंह के नामांकन में दिखा उत्तर भारतीय नेताओं का शक्ति प्रदर्शन
मुंबई। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानपरिषद के चुनाव के लिए पर्चा भरा। इस अवसर पर उनके साथ महाराष्ट्र विधान परिषद विपक्ष नेता प्रवीण दरेकर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ सांसद  गोपाल शेट्टी, सांसद  मनोज कोटक, विधायक आशिष शेलार, विधायक प्रसाद लाड, विधायक  राहूल नार्वेकर, विधायक कैप्टन तमिल सेलवन, विधायक अमित साटम, विधायक विद्याताई ठाकूर, विधायक मिहिर कोटेजा, विधायक  मनीषाताई चौधरी, विधायक  सुनिल राणे, विधायक  पराग आळवणी,  रमेश सिंह ठाकुर,  राज के. पुरोहित,जयप्रकाश ठाकुर, अमरजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजय ठाकुर, अजय सिंह, जयपप्रकाश सिंह, भालचंद सिरसाट,अनिल गलगली, अनुराग त्रिपाठी,  संतोष त्रिपाठी, मोहित भारतीय ,देवेश ठाकुर ,आदिनाथ पांडे ,जितेन्द्र सिंह, संजय उपाध्याय ,गणेश पांडे अजित सिंह सहित सभी नगरसेवक, जिला, अनुमंड़ल व वार्ड अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों  के साथ हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजहंस सिंह का मुंबई महानगरपालिका से पुराना नाता रहा है। वह मुंबई निकाय सीट से पहले ऐसे उम्मीदवार हैं जो १५ साल तक पार्षद चुने जा चुके हैं। राजहंस सिंह न केवल उत्तर भारतीय हैं बल्कि मुंबई के वॉर्ड स्तर तक की समझ रखते हैं। साल १९९२ में पहली बार बीएमसी का चुनाव जीते और फिर साल २००२ से २०१२ तक पार्षद रहे। इसके अलावा लगातार आठ साल तक नेता प्रतिपक्ष के तौर पर विपक्ष की बुलंद आवाज रहे हैं। वर्तमान में वह मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में अपने अनुभवों का लाभ पार्टी को दे रहे है। उनको महाराष्ट्र विधानपरिषद के चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने से मुंबई में रहनेवाले सभी उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता श्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह का जन्म मुंबई में ही हुआ है और उनका पुरा परिवार पिछले पांच पीढ़ीयों से यहीं रह रहा है। वह मुंबई के कुर्ला बीएमसी स्कूल से पढ़ाई तथा खालसा कॉलेज से स्नातक किया है। 1992 में पहली बार नगरसेवक बने। 2009 में वह विधायक बने। उनके पास नगरसेवक तथा विधायक के अनुभव है। वह पुरी तरह से मुंबईकर है तथा उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा। साथ ही वह कुशल रणनितिकार भी है, जिससे विरोधी दल भी डरते है। उनके कुशल नेतृत्व में आज पुरा उत्तर भारतीय भाजपा के साथ जुड़ रहा है। इसका सीधा लाभ भाजपा को अगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में मिलेगा तथा भाजपा का महापौर बनेगा।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती