17 वें राष्ट्रीय वार्षिक महोत्सव 2021 का आयोजन



17 वें राष्ट्रीय वार्षिक महोत्सव 2021  का आयोजन
एम० के० साहित्य अकादमी पंचकूला {रजि०} द्वारा ब्रह्माकुमारी सेंटर, नीलोखेड़ी, करनाल के सहयोग से दिनांक 21/11/2021 (दिन रविवार) को प्रातः 10 बजे, ब्रह्माकुमारी सेंटर, नीलोखेड़ी, करनाल प्रांगढ़ में  17 वें राष्ट्रीय वार्षिक महोत्सव 2021  का आयोजन डॉ० मनोज कुमार गुप्ता की स्मृति में  विराट भव्य कविसम्मेलन व मुशायरा तथा सूफ़ी-गीत-संगीत एवं राष्ट्रीय अवार्ड समारोह 2021 होने जा रहा है। श्री चाँद कश्यप जी कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से प्रख्यात कलमकार व गीतकार पधार रहे हैं।
विवरण निम्न लिखित है:---
1)- पं० आनित्य नारायण मिश्र 'कवि बेबाक' (प्रख्यात वरिष्ठ साहित्यकार) दिल्ली
2)- श्री प्रमोद मिश्र 'निर्मल' ( प्रख्यात गीतकार) नोयडा, उत्तरप्रदेश
3)- श्री गोविन्द भारद्वाज ( प्रख्यात गीतकार) जयपुर, राजस्थान
4)- श्री मुकेश 'कबीर'  (प्रख्यात गीतकार ) भोपाल, मध्यप्रदेश
5)- डॉ० कान्ता वर्मा (ओज की कवयित्री)करनाल, हरियाणा
6)- डॉ० प्रतिभा 'माही' (प्रख्यात शायरा) पंचकूला, हरियाणा
7)- श्री चाँद कश्यप (कवि व मंच संचालक) करनाल, हरियाणा

      इस समारोह में बड़ौदा, गुजरात से प्रख्यात सूफ़ी सिंगर सुश्री सोनल शाह भी पधार रही हैं, जो डॉ०प्रतिभा 'माही' की पुस्तक "इश्क़ मेरा सूफ़ियाना" / "इश्क़-ए-माही" / "इश्क़ इबादत" /  "इश्क़ नचाये गली-गली" व "ज्योतिपुंज" से चुने गए लगभग 10-11 कलाम को मधुर स्वर में सूफ़ी रंग बिखेरेंगीं तथा इस राष्ट्रीय समारोह में डॉ०प्रतिभा 'माही' की पुस्तक 'ज्योतिपुंज' का भी लोकार्पण किया जाना है।  'ज्योतिपुंज' पुस्तक की समीक्षा हेतु आमंत्रित वक्ता निम्न लिखित हैं:--
1. वक्ता: श्री गणेश दत्त जी (सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर, NIC हरियाणा, भारत सरकार) पंचकूला, हरियाणा
2. वक्ता: डॉ० मनोज भारत (प्रख्यात वरिष्ठ साहित्यकार) भिवानी, हरियाणा।

    यह समारोह निम्नलिखित अतिथियों के सानिध्य में किया जायेगा।
1)- मुख्य: अतिथि: श्रीमती सविता आर्य जी (अध्यक्ष, नारी तू नारायणी उत्थान समिति, पानीपत)
2)- विशिष्ट अतिथि: श्री राजीव कुमार गुप्ता जी (सहायक निदेशक, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, दिल्ली एवं संस्थापक, 'जागरूक मंच, हरियाणा' )
3)- विशेष अतिथि: ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी (करनाल ज़ोनल, को-ऑडिटर आर्ट & कल्चर विंग, पंजाब ज़ोन)
4)- विशेष अतिथि: ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी, नीलोखेड़ी ब्रह्माकुमारी सेंटर।

       समारोह ने अंत मे आमंत्रित कवियों व सुर-साधिका को मानदेय राशि, ताज, शाल, ट्रॉफी, श्रीफल, माला व प्रशस्ति-पत्र इत्यादि देकर राष्ट्रीय अवार्ड से अलंकृत किया जाएगा तथा सभी अतिथियों को भी एम० के० साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा सम्मान से नवाज़ा जायेगा। अलंकृत किये जाने वाले अवार्ड निम्नलिखित हैं....
1)- "एम० के० साहित्य अकादमी राष्ट्रीय सुर साम्राज्ञी अवार्ड 2021", 
2)- "एम० के० साहित्य अकादमी राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि अवार्ड 2021", 
3)- "एम० के० साहित्य अकादमी
राष्ट्रीय साहित्य रत्न अवार्ड 2021", 
4)- "एम० के० साहित्य अकादमी राष्ट्रीय साहित्य भूषण अवार्ड 2021", 
5)- "एम० के० साहित्य अकादमी राष्ट्रीय साहित्य गौरव अवार्ड 2021 
6)- "एम० के० साहित्य अकादमी स्मृति सम्मान"
      इस महोत्सव की आयोजिका: डॉ० प्रतिभा 'माही' (फाउंडर/अध्यक्ष) एम० के० साहित्य अकादमी,पंचकूला तथा संयोजिका: सुश्री संगीता दीदी, ब्रह्माकुमारी सेंटर नीलोखेड़ी, करनाल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती