*एक मंच एक परिचय के उद्देश्य से सर्व सेन (नाई)समाज की काव्य गोष्ठी वर्चुअल गुगल मीट से संपन्न*

*एक मंच एक परिचय के उद्देश्य से सर्व सेन (नाई)समाज की काव्य गोष्ठी वर्चुअल गुगल मीट से संपन्न 
   भारत एक सार्वभौमिक प्रजातंत्रात्मक,धर्म निरपेक्ष देश है। यहां पर प्रत्येक समाज जाति की अपनी अपनी धार्मिक, सामाजिक,राजनैतिक, सांस्कृतिक विरासत है।
           सर्व सेन नाई समाज के द्वारा 26/05/2021 को बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर भारत के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक साहित्यकारों को एक मंच एक परिचय राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया।
         जिसमे भारत के विभिन्न प्रांतों के सर्व सेन नाई समाज के साहित्यकारों ने भाग लिया।यह कार्यक्रम कल बुधवार दिनांक 26 मई 2021 को लगभग ढाई घंटे चली ।
        सभी ने भारत की प्राचीन नाई समाज के लोगो के इतिहास पर प्रकाश डाला।अपनी पारंपरिक काम,व्यवसाय, सामाजिक,धार्मिक,राजनैतिक सांस्कृतिक विरासत को समझने का प्रयास किया।
          हमारा इतिहास क्या रहा है और वर्तमान में हम किन कामों तक सीमित हो गए।हमारे समाज के लोग न्याय का कार्य,साहित्य के क्षेत्र में कार्य करते थे। शैल्य चिकित्सा संबंधी जानकारी रखते थे।एक छत्रपति राजा के रूप में राज्य किया करते थे।एक राजनीतिक पृष्ठ भूमि हुआ करती थी।परंतु आज हम सब अपना इतिहास भूल गए हैं।
           समाज के लोगों के बीच में वैचारिक मतभेद बढ़ गया है।हम सभी को पुन:एक मंच पर आना होगा।हमारे साहित्यकारों को प्रयास करना पड़ेगा।आज समाज में जो कुरीतियां, अंधविश्वास,आडंबर,अशिक्षा, स्वार्थलोलुप्त ने अपना स्थान बना लिया है उसे समाप्त करना होगा।तभी हमारा सेन समाज आगे बढ़ पाएगा ।इसके लिए सभी को मिलकर चिंतन करना होगा।समस्या को समस्या मानकर बैठने से नहीं बनेगा,समाधान निकालना पड़ेगा।समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तित्व वान लोगों को सामने आना होगा।
इसी उद्देश्य से *श्री विनय शर्मा  दीप जी मुंबई* ने एक प्रयास किया।जिसमे भारत के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले साहित्यकारों को गुगल मीट से एक मंच प्रदान किया गया। उपस्थित शसक्त समाजसेवी,साहित्यकारों में-
         1. *श्री तुलेश्वर कुमार सेन (शिक्षक राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से)*
      2. *डॉक्टर श्री जयवीर सिंह जौहर (चित्रकूट से)*
     3. *आर एल वर्मा (सेंट्रल रेलवे सेवानिवृत्त-मुंबई)*
     4. *श्री अर्जुन ठाकुर (समाजसेवी, साहित्यकार- भोजपुर बिहार*
5. *श्री रघुनंदन सैन जयपुर राजस्थान*
6 *कवि माथुरकर जबलपुरी अंजनदास (सैन चालिसा रचयिता, वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी-जबलपुर)*
6. *संतोष निरंकार शर्मा(कल्याण-मुंबई)*
8- *मांगीलाल गोठडिया(साहित्यकार, समाजसेवी-कलकत्ता)*
9-. *महावीर सिंह सै(साहित्यकार,समाजसेवी,आय आय टी-उत्तराखंड)*
           सभी ने एक से बढ़कर कविता,विचार,संशमरण आदि प्रस्तुत किया।
          कार्यक्रम का सफल आयोजन, संयोजन व संचालन श्री विनय शर्मा दीप जी ने किया।
        कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री माथुरकरजी ने किया।
      प्रत्येक माह में इस तरह का आयोजन किया जाएगा।ऐसा प्रस्ताव भी लाया गया।
         आभार प्रदर्शन श्री संतोष नि• शर्मा जी ने किया।
       यह जानकारी श्री तुलेश्वर कुमार सेन राजनांदगांव छत्तीसगढ़ ने दिया।

Comments

  1. उत्तम् विचार ।
    सराहनीय प्रयास ।।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती