बुलबुल के बच्चों को यास तूफान में बारिश से बचाने के लिए लगाया छाता

बुलबुल के बच्चों को यास तूफान में बारिश से  बचाने के लिए लगाया छाता
जौनपुर: पशु पक्षियों को संरक्षण देने तथा उनका बचाव करने के लिए पूरी दुनिया में अनेक प्रकार के अभियान चलाए जाते रहे हैं। पशु पक्षियों का संबंध पर्यावरण संतुलन से जुड़ा होता है। यही कारण है कि उन्हें संरक्षित किए जाने की नितांत आवश्यकता है।  बदलापुर तहसील अंतर्गत गुलरा गांव में पिछले दिनों यास तूफान मैं हो रही भारी वर्षा के बीच एक प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला। गांव के निवासी वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे के घर के सामने शमी के पेड़ पर पिछले दिनों एक बुलबुल ने तीन अंडे दिए थे। तेज बारिश के बीज बुलबुल अपने बच्चों के ऊपर पंख फैलाकर उन्हें बचाते देखकर शिवपूजन पांडे के मन में एक विचार आया। उन्होंने घोसले के ठीक उपर एक छाता लगवा दिया, ताकि बुलबुल के बच्चों की बरसात से रक्षा हो सके। बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं। इस काम के लिए मादा बुलबुल ने जरूर आभार माना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन