डॉ प्रभा शर्मा को मिला श्रीलंका भारत हिंदी गौरव सम्मान

डॉ प्रभा शर्मा को मिला श्रीलंका भारत हिंदी गौरव सम्मान
कोलंबो 
पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग द्वारा 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक चलने वाले विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 20 वें लेखक शिविर में मुंबई की सुप्रसिद्ध साहित्यकार लेखिका कवियत्री डॉक्टर प्रभा शर्मा सागर को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
यह आयोजन श्रीलंका के भारतीय उच्चायोग कोलंबो  के सभागार में आयोजित किया गया।डॉक्टर प्रभा शर्मा सागर को हिंदी साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र श्रीलंका के निदेशक द्वारा आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया।उच्च आयोग कोलंबो के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में डाॅ शर्मा ने अपनी देशभक्ति रचना का पाठ कर सभी उच्च अधिकारियों को वाह- वाह करने के लिए मजबूर कर दिया।उक्त अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ प्रभा शर्मा की उपस्थिति ने न केवल मुंबई अपितु पूरे भारत देश का मान बढ़ाया है।शिविर के दौरान डॉ प्रभा शर्मा सागर ने विभिन्न सत्रों में अपनी साहित्यिक रचनाओं और विचारों को सांझा किया।जिसकी सराहना अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भी की तथा निदेशक ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर समृद्ध करने में डॉ प्रभा शर्मा सागर जैसे लेखकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।डॉ प्रभा शर्मा के पैतृक जिला सागर सहित मध्य प्रदेश व मुंबई महानगर के साहित्यिक क्षेत्रों में उक्त सम्मान मिलने पर हर्षोल्लास के साथ सभी साहित्यकारों ने शुभकामनाएं भी दी हैं।विद्वानों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से भारत और श्रीलंका के सांस्कृतिक संबंध और भी सुदृढ होंगेl

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न