समाज के विकास के लिए सभी को एकमंच पर आना होगा : अंजनी प्रजापति

समाज के विकास के लिए सभी को एकमंच पर आना होगा : अंजनी प्रजापति
जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद प्रजापति पैलेस में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक सन्त रामसुभीख प्रजापति की जयंती धूमधाम मनाई गई। इस मौके पर अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि जेसीआई जौनपुर जिलाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकता पर बल दिया और कहा कि हम भले ही अलग-अलग संस्था या अलग-अलग पार्टी से क्यों ना हो? पर समाज के विकास के लिए एक मंच पर आना होगा, तभी हमारा समाज विकास करेगा। 
विशिष्ठ अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष पद से निर्वाचित सुशील कुमार प्रजापति, प्रजापति महासभा जौनपुर के संरक्षक अरुण कुमार प्रजापति एडवोकेट, अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति एडवोकेट, प्रचार मंत्री जियालाल प्रजापति एडवोकेट, कैलाशनाथ प्रजापति, मोहनलाल प्रजापति ने संत रामसुभीख प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति अपने जीवन काल में कहते थे कि जो व्यक्ति अपने नाम के साथ अन्य जाति का शीर्षक लगाता है, वह व्यक्ति अपनी माता को गाली देने का कार्य करता है।
इसी क्रम में संस्थापक महेन्द्र प्रजापति ने कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति ने कहा था कि वह दिन दूर नहीं, अब प्रजापति समाज बनेगा राजनीति का इंजन, हाथों में होगी सत्ता की चाबी, हर महत्वपूर्ण पदों प्रजापति काबिज होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ दंत चिकित्सक प्रशान्त कुमार प्रजापति और संचालन चक्रदूत प्रजापति समाज के संगठन मंत्री संजय प्रजापति ने किया। अंत में चक्रदूत समाज के संरक्षक मुन्ना लाल प्रजापति ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, गुलाबचंद प्रजापति एडवोकेट, पूर्व व प्रथम जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति, उपाध्यक्ष सन्तोष प्रजापति, नगर अध्यक्ष डॉ. आरके चित्रवंशी, प्रजापति महासभा जौनपुर के संरक्षक राजेन्द्र कुमार प्रजापति एडवोकेट, शिक्षक राजेन्द्र प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ योगेन्द्र कुमार प्रजापति एडवोकेट, डॉ श्रवण कुमार प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति एडवोकेट, संयुक्त मंत्री अरविन्द प्रजापति एडवोकेट, छात्र नेता मोहित, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर प्रजापति, रामपलट प्रजापति, सालिकराम वर्मा एडवोकेट, प्रमोद कुमार प्रजापति, डॉ. सोमारू राम प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, शिक्षक जिलाजीत प्रजापति, समाजसेवी लालजीत प्रजापति, उर्मिला प्रजापति, प्रतिभा साहू, रामसरन प्रजापति, अनिल प्रजापति, सुरेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न