साहित्यिक संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की कविगोष्ठी संपन्न
साहित्यिक संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की कविगोष्ठी संपन्न
कर्नाटक
साहित्यिक सामाजिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट हुबली इकाई कर्नाटक की ऑनलाइन प्रथम काव्यगोष्ठी गुरुवार 7 जनवरी 2026 को हुआ।उक्त आयोजन के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार राम कृष्ण सहस्रबुद्धे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की सचिव एवं कवयित्री सत्यभामा सिंह ज़िया ने मुख्य अतिथि,अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों एवं आमंत्रित कवि -कवयित्रिओं का हार्दिक स्वागत किया।भारतीय मंचों की परंपरा के अनुसार काव्य गोष्ठी का गणेश सुश्री ज्योति मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।इस अवसर पर कवियों में अरुण मोकाशी,नागेश मोकाशी, शिवकुमार सिंह एवं कवयित्रिओं में ज्योति मिश्रा,डॉ निशि मंजवानी,डॉ संगीता नाथ, सत्यभामा सिंह ने सुन्दर काव्य पाठ किया। न्यास के संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने न्यास के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और सभी के योगदान की सराहना की।हुबली- इकाई की ओर से नागेश मोकाशी,पद्मा कुलकर्णी अरुण मोकाशी,सुरेश पांढरे तथा जसप्रीत कौर उपस्थित थी।मुख्य अतिथि रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने अपनी ग़ज़ल के माध्यम से जीवन की विसंगतियों की चर्चा करते हुए जीवन में आचरण की शुद्धता पर बल देने की बात कही। काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रस्तुत कविताओं की समीक्षा करते हुए उनकी भावभूमि की प्रशंसा की. उन्होंने यह गीत नहीं है.. कविता का काव्यपाठ किया। हुबली इकाई के अध्यक्ष नागेश मोकाशी जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सुश्री सत्यभामा सिंह जी के सुन्दर संचालन में काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।
Comments
Post a Comment