मनमानी टिकट देने के विरोध में समशेर यादव ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

मनमानी टिकट देने के विरोध में समशेर यादव ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
मुंबई। महापालिका चुनाव का शंखनाद हो चुका है। टिकट न पाने वाले लोगों के इस्तीफे का दौर शुरू है। उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक क्रमांक 31 के अध्यक्ष समशेर यादव ने पार्टी पर मनमाना टिकट देने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सचिव तथा मुंबई प्रभारी यूबी वेंकटेश और मुंबई अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि वार्ड क्रमांक 31 उत्तर भारतीय यादव बाहुल्य क्षेत्र है। यहां काफी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं।  परिणाम स्वरुप पिछले कई दशकों से कांग्रेस के साथ-साथ अन्य पार्टियों भी यादव समाज के ही किसी व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाती रही हैं। यहां के नगरसेवक हमेशा यादव समाज से ही बनते रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि इस बार एक दिन पहले दूसरे दल से आए गैर उत्तर भारतीय व्यक्ति को टिकट दे दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी हालत में पार्टी में बने रहना अपमानजनक है और वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस की मनमानी से ही तंग आकर चारकोप महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व तालुका अध्यक्ष तथा एमआरसीसी सदस्य अनिता लक्ष्मण मधाले ने भी कांग्रेस हाई कमान को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया है। दोनों लोगों की जनता के बीच अच्छी लोकप्रियता थी, जिसका पूरा लाभ कांग्रेस पार्टी को मिल रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न