बर्वेनगर सेकेंडरी स्कूल में ' कला आविष्कार ' थीम पर वार्षिक उत्सव मनाया गया।
बर्वेनगर सेकेंडरी स्कूल में ' कला आविष्कार ' थीम पर वार्षिक उत्सव मनाया गया।
मुंबई : घाटकोपर भट्टवाडी पश्चिम स्थित एस. जी.बर्वे नगर मनपा माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय का वार्षिक उत्सव कला आविष्कार थीम पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर सिंग मगर की अध्यक्षता में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।वार्षिक उत्सव में मुख्यअतिथि के रूप में प्रदीप राठौड़ सर उपस्थित थे। विशेष अतिथियों में नेहा तलरेजा एवं रूबी थापर मैडम उपस्थित थीं।
मराठी और हिंदी मीडियम के स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा से समारोह में चार चांद लगा दिया।फोक डांस विशेष आकर्षित करने वाला था।संचालन दिलीप भाटे सर ने किया। लेखन कार्य त्र्यंबक मोरे सर ने किया।विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का वाचन सपना शिंदे मैडम ने किया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में पूर्वा लोटनकर मैडम, अनुपमा वाघ मैडम, पांडुरंग पाटिल सर, विमल औताडे मैडम, अर्चना घटवल मैडम ,अर्चना कदम मैडम, सुभाष रजक सर, रवींद्र पाटिल सर, अशोक शेंडे सर, यादवराव राठौड सर, मनोज भोकरे सर, अनिल रोकने सर, स्नेधा गायकवाड मैडम, रूही यादव मैडम, सुनीता शिंदे मैडम एवं विद्यालय संकुल के शिक्षक , पालक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment